मैं हूं अयोध्या की गूंज: अब सुनाई देगी ‘मैं हूं अयोध्या की गूंज…

Spread the love

मैं हूं अयोध्या की गूंज: अब सुबह-शाम गूंजेगा ‘मैं हूं अयोध्या की गूंज’, नगर निगम करेगा भक्ति गीत का सार्वजनिक प्रसारण

अयोध्या। रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत अब जनता को सुबह और शाम को मैं हूं अयोध्या की गूंज सुनाई देगी।

गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ द्वारा रचित भक्ति गीत “मैं हूं अयोध्या की, अयोध्या प्रभु राम की’ जिसे अब नगर निगम की ओर से प्रतिदिन सुबह और शाम नगर निगम के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र के माध्यम से अयोध्या में प्रसारित किया जाएगा। इस गीत के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था, श्रद्धा और अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा का भावपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

गीत को असम की गायिका प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अयोध्या के संगीतकार रवि कपूर ने तैयार किया है। गीत की रिकॉर्डिंग लखनऊ स्थित एपेक्स प्राइम स्टूडियो में की गई है। गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ ने सार्वजनिक प्रसारण का अधिकार नगर निगम अयोध्या को प्रदान किया है।


Spread the love

Related posts