श्रीराम राखी पर्व 2026 को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बनाई रणनीति, बैठक में बनी रूपरेखा

श्रीराम राखी पर्व 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू, संस्थान की बैठक में बनी रूपरेखा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, पदाधिकारियों ने पीठाधीश्वर सीताराम दास का लिया आशीर्वाद  अयोध्या। श्रीराम राखी पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर रविवार को श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ पीठाधीश्वर सीताराम दास ने मंत्रोच्चार के साथ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई इस बैठक में संस्थान के समस्त पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य सम्मिलित हुए…

Read More

धार्मिक आयोजन: उत्सव में भाग लेने पहुंचे विभिन्न राज्यों से 2500 श्रद्धालु

धार्मिक आयोजन: गाथा पारायण उत्सव में बही भक्ति की रसधार अयोध्या। रामनगरी में आयोजित हो रहे तुकाराम गाथा परायण उत्सव में महाराष्ट्र की प्रसिद्ध वारकरी परंपरा की भक्ति धारा बह रही है। इस उत्सव में भाग लेने के लिए पंढरपुर से राणा महाराज वासकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक से लगभग 2500 श्रद्धालु यहां पहुंचे। यह आयोजन उनके पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित हो रही है। राणा महाराज वासकर ने बताया कि वारकरी संप्रदाय संत ज्ञानेश्वर महाराज, संत तुकाराम महाराज, संत एकनाथ महाराज और संत नामदेव महाराज की…

Read More

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजियादारान कमेटी की बैठक, हैदर मेंहदी अध्यक्ष और मोनू मिर्जा बने सचिव

  मोहर्रम तैयारियों के बीच ताजियादारान कमेटी का गठन, हैदर मेंहदी अध्यक्ष व मोनू मिर्जा सचिव नियुक्त अयोध्या। मोहर्रम को लेकर ताजियादारान कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात राठहवेली में हुसैनी प्वाइंट पर आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कमेटी के ओहदेदारों के काम और कमेटी की जिम्मेदारी के निर्वहन में समर्पण को देखते हुए पुनः अधिवक्ता हैदर मेंहदी को अध्यक्ष और मोनू मिर्जा के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आगामी 17 जून से…

Read More

Ayodhya News: दरगाह हजरत बड़ी बी साहिबा में 23वां सालाना चादर पोशी व कुल शरीफ मना 

Ayodhya News: प्रसिद्ध दरगाह हजरत बड़ी बी साहिबा (बड़ी बुआ) में 23वें सालाना नज्र-ओ-नियाज, चादर पोशी एवं कुल शरीफ का आयोजन बड़ी शानो-शौकत से हुआ। बाबा चिराग देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की बहन हजरत बड़ी बुआ साहिबा सूफी परंपरा की प्रतिष्ठित हस्ती हैं, जिनकी दरगाह पर सभी जाति-धर्म के लोग आस्था रखते हैं। बाबा कयूम खान,मेराज बकाई, बाबा उवैस रजा कादरी, आसिफ नवाब, बाबा जाहिद खान वारसी आदि की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जायरीन शामिल हुए। धर्मगुरु मुफ्ती-ए-अवध हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोइनुद्दीन अशरफी ने तकरीर दी और हजरत…

Read More

धार्मिक आयोजन: भव्य रामकथा में श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धार्मिक आयोजन: भव्य रामकथा में श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे अयोध्या। सियाराम किला परिसर में श्री जनसेवा गुरू आश्रम के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामकथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा में करीब 100 श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम की पावन लीलाओं का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। रामकथा के यजमान भरत बापू रहे, जबकि कथा का वाचन भरत भाई डिंगालिया ने किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, मर्यादा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा…

Read More

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: अयोध्या में आयोजित हुआ धार्मिक अनुष्ठान

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, की देश के सुख समृद्धि की कामना अयोध्या। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही देश की उन्नति, समृद्धि और जन कल्याण के लिए पूजन कर आशीर्वाद लिया। लल्लू सिंह ने कहा मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हमने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री…

Read More

धार्मिक आयोजन: संत और भगवान के सानिध्य से जागृत होता है पुण्य: पंडित अमरेश्वरानंद

  धार्मिक आयोजन: लुत्फाबाद बछौली में धार्मिक स्थल जोगी वीर बाबा सिद्धि पीठ पर आयोजित हुई श्रीराम कथा बीकापुर, अयोध्या। संत और भगवान का का सानिध्य प्राप्त होता है तो पुण्य जागृत होता है। यदि कष्ट पा रहे हैं तो ये पापों का फल है। भगवान दो प्रकार से ही पकड़ में आते हैं या तो संकल्प दृढ़ हो या प्रेम श्रेष्ठ हो। उक्त बातें कथा प्रवाचक पंडित अमरेश्वरानंद ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन कही। विकासखंड क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली में धार्मिक स्थल जोगी वीर बाबा सिद्धि पीठ पर…

Read More

धार्मिक आयोजन: 551सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन

धार्मिक आयोजन: 551 सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे में गुरुवार को अक्षत पैलेस में अँगियार समाज द्वारा विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में गोसाईंगंज सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, कटेहरी, फैजाबाद, दुबौलिया बाजार, लखनऊ और शाहजंहापुर की 551सुहागिन महिलाओ ने अवसानी माता का पूजन अर्चन किया। अँगियार समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र के कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। ऐसे धार्मिक आयोजन सामूहिकता और भारतीय संस्कृति को जागृत करते है तथा…

Read More

राम मंदिर: ध्वजारोहण समारोह में मातृ शक्तियों का समागम

  मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगी संत साध्वी ऋतम्भरा और साध्वी निरंजन ज्योति अयोध्या। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर Shri Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra Trust की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि 29 मई को होने वाले ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर में तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों का समागम होगा। श्रीराम मंदिर परिसर में स्थित मां भगवती मंदिर के शिखर पर शाम 6 बजे राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहने वाली संत…

Read More

गंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य

अयोध्या। गंगा दशहरा पर रामनगरी अयोध्या में भी आस्था का संगम दिखाई पड़ा। पर्व को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर पतित पावनी मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बने। गंगा दशहरा पर यहां स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। साथ ही सरयू घाटों पर विशेष निगरानी की जाती रही। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक इंतजाम गंगा दशहरा को लेकर…

Read More