
मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगी संत साध्वी ऋतम्भरा और साध्वी निरंजन ज्योति
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर Shri Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra Trust की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि 29 मई को होने वाले ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर में तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों का समागम होगा।
श्रीराम मंदिर परिसर में स्थित मां भगवती मंदिर के शिखर पर शाम 6 बजे राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहने वाली संत Sadhvi Ritambhara और Sadhvi Niranjan Jyoti मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगी।
विश्व हिंदू परिसर के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मंदिर परिसर के परकोटे में बन रहे मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम लगातार चल रहा है, इसीक्रम में 29 मई को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच मां भगवती के मंदिर के शिखर पर साध्वी ऋतम्भरा और साध्वी निरंजन ज्योति के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में मातृ शक्तियां शामिल होंगी, इसके अलावा समारोह में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
क्यूआर कोड स्कैन होने पर ही मेहमानों को मंदिर में मिलेगा प्रवेश
राम मंदिर परिसर के परकोटे में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर होने वाले ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से समारोह में आने वाले मेहमानों को क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र जारी किया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैनिंग होने के बाद ही मेहमानों को मंदिर परिसर में प्रवेश मिल सकेगा।

