धार्मिक आयोजन: 551सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन

Spread the love

धार्मिक आयोजन: 551 सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन

गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे में गुरुवार को अक्षत पैलेस में अँगियार समाज द्वारा विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में गोसाईंगंज सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, कटेहरी, फैजाबाद, दुबौलिया बाजार, लखनऊ और शाहजंहापुर की 551सुहागिन महिलाओ ने अवसानी माता का पूजन अर्चन किया।

अँगियार समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र के कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। ऐसे धार्मिक आयोजन सामूहिकता और भारतीय संस्कृति को जागृत करते है तथा हमारी परम्पराओ के परिचायक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं का विशाल संगम, समाज के सुख दुःख में भागीदारी व समाज को एक सूत्र में पिरोने का है।

वरिष्ठ संरक्षक गोपीनाथ अँगियार ने मातृशक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहाकि जब पुरुष व माताएं मिलकर कोई कार्य करते है तो निश्चित रूप से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कहाकि जंहा नारियों का सम्मान होता है वँहा देवताओं का वास होता है।

कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओ ने कई समूहों में बैठकर अवसानी माता का पूजन किया। पूजन अर्चन के बाद अवसानी माता की कथा सुनाई गई और देश, समाज व परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अँगियार समाज की दो महिला सभासद मीना गुप्ता व मीनू गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। पूजन से पश्चात सभी महिलाओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

उक्त अवसर पर राधेश्याम, उदयभान, डा0 प्रेमप्रकाश, कमलकृष्ण, रामजी, शैलेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, शशिकांत, अरुण कुमार, शशिकुमार अँगियार, विमल कुमार, योगेश कुमार, आनन्द कुमार, नीलमणि, महीप कुमार, दीपक कुमार, रत्नेश कुमार, अनिरुध्द कुमार, आशुतोष कुमार, मंजू देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे


Spread the love

Related posts