मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: अयोध्या में आयोजित हुआ धार्मिक अनुष्ठान

Spread the love

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, की देश के सुख समृद्धि की कामना

अयोध्या। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही देश की उन्नति, समृद्धि और जन कल्याण के लिए पूजन कर आशीर्वाद लिया।

लल्लू सिंह ने कहा मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हमने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देश के उज्जवल भविष्य और विकास का संकल्प दोहराया। वहीं जिले जगह – जगह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा लोगों सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोग उन योजनाओं का लाभ ले सकें।


Spread the love

Related posts