Ayodhya News: सेल्फी का शौक युवक पर पड़ा भारी, लापरवाही ने ली जान 

 गंगा दशहरा पर सुरक्षा जेटी पर खड़ा हो ले रहा था सेल्फी, लड़खड़ाया और सरयू में डूबकर हुई मौत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गंगा दशहरा पर मंगलवार को सेल्फी का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। सरयू नदी में स्नान के दौरान सुरक्षा जेटी पर खड़ा होने के बाद सेल्फी लेने के दौरान एक युवक ने अपना संतुलन खो दिया और सरयू नदी में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना के बाद युवक सरयू के गहरे पानी में चला गया और देखते देखते डूब गया। मामले की…

Read More

गंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य

अयोध्या। गंगा दशहरा पर रामनगरी अयोध्या में भी आस्था का संगम दिखाई पड़ा। पर्व को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर पतित पावनी मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बने। गंगा दशहरा पर यहां स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। साथ ही सरयू घाटों पर विशेष निगरानी की जाती रही। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक इंतजाम गंगा दशहरा को लेकर…

Read More

Ayodhya News: गंगा दशहरा को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया सरयू घाटों का निरीक्षण

निरीक्षण करते जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर  अयोध्या। गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सोमवार को सरयू घाटों, राम की पैड़ी सहित प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,…

Read More