राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: महंत एकनाथ महाराज का 18 जुलाई तक मौन व्रत, 11 जुलाई की ट्रस्ट बैठक पर टिकी निगाहें

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: राजर्षि महंत एकनाथ महाराज…. का संकल्प हो रहा साकार….. अयोध्या। तापसी छावनी पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी राजर्षि महंत एकनाथ महाराज ने राम मंदिर में हुए कथित चंदा घोटाले और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर 25 जून से 18 जुलाई तक मौन व्रत का संकल्प लिया है। संयोगवश उनके मौन व्रत की शुरुआत के साथ ही इस पूरे प्रकरण में लगातार घटनाक्रम तेज होता दिखाई दिया। 25 जून को चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आई, जिसकी 28 जून को…

Read More

घर में सांप ने डसा: इलाज के दौरान महिला की मौत

  घर में सांप ने डसा: इलाज के दौरान महिला की मौत तारुन, अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में शनिवार एक महिला को जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन फानन में परिवारजनों से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगरा मजरे गदुरहवा निवासी मोहम्मद शमशाद की पत्नी सबीना बानो को शनिवार को घर के अंदर जहरीले सांप से…

Read More

Ayodhya Unidentified Dead Body: रेलवे स्टेशन और नाका क्षेत्र में मिले लावारिश शव 

Ayodhya Unidentified Dead Body: दो लावारिश शव मिलने से सनसनी, नाका और कैंट रेलवे स्टेशन पर मिले मृतक, पहचान नहीं अयोध्या। शहर क्षेत्र के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन और नाका क्षेत्र में अलग अलग लावारिश शव मिला है। शवों को जिला अस्पताल लाए जाने के बाद इनको पोस्टमार्टम और पहचान के मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया गया कि शनिवार की सुबह नाका क्षेत्र में एक लगभग 35 वर्षीय युवक लावारिश हाल में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी तथा एंबुलेंस के ईएमटी…

Read More

सड़क हादसा: चलती बाइक पर सेल्फी बनी काल, पति-पत्नी और मासूम बेटे की एक साथ उठी अर्थी

सड़क हादसा: मृत पति-पत्नी और मासूम बेटे की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार गोसाईगंज अयोध्या। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गौहनिया के पंडित का पूरा में शनिवार को उस समय हर आंख नम हो गई, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पति, पत्नी और उनके मासूम पुत्र की एक साथ अर्थी उठी। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर पूरे गांव के साथ-साथ गौहनिया, पंडितपुरा, पुरेनी, सुनैहना और आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की आंखें छलक पड़ीं। बताया जा रहा है कि परिवार…

Read More

महंत नृत्यगोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: कार्यक्रम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज, सनातन एकता का किया आह्वान

महंत नृत्यगोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: कार्यक्रम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज, सनातन एकता का किया आह्वान अयोध्या। महंत नृत्यगोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए सभी सनातनियों से संगठित होने का आह्वान किया। महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सनातन समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक…

Read More

बार एसोसिएशन का चुनाव 2026: सकुशल संपन्न हुआ चुनाव, 117 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

बार एसोसिएशन का चुनाव 2026: अध्यक्ष पर चुनाव लड़ रहे वंशीधर शुक्ल को मिले सबसे अधिक 81 मत बीकापुर। बीकापुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 118 मतदाताओं के सापेक्ष 117 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली, हालांकि इसके बाद मतगणना समाप्त हुई। चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष अवध राम यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वंशीधर शुक्ल को 81 मत प्राप्त हुए हैं जबकि…

Read More

महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृत वर्षा में उमड़े संत और श्रद्धालु

महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृतवर्षा से सराबोर हुए भक्त अयोध्या। श्री मणिराम दास छावनी के महंत और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 88 वें जन्म महोत्सव पर हनुमात निवास के पीठाधीश्वर स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण के श्रीमुख से हो रही श्री राम कथा की अमृत वर्षा में संत, महंत सहित सभी श्रोता सराबोर हो उठे। छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास निर्देशन में यह जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास से संचालित हो रहा है। नित्य…

Read More

घाघरा नदी में मगरमच्छ का हमला: गोंडा में मजदूर को जबड़े में दबोचा, साथियों की बहादुरी से बची जान

घाघरा नदी में मगरमच्छ का हमला: गोंडा में मजदूर को जबड़े में दबोचा, साथियों की बहादुरी से बची जान गोंडा। जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौर भिखारी पुर तटबंध पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घाघरा नदी किनारे बांध निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मगरमच्छ मजदूर के पैर को अपने जबड़े में दबोचकर गहरे पानी की ओर खींचने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर तटबंध पर…

Read More

अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: दौरे का विरोध हुआ तेज, जानिए क्या बोले अयोध्या के संत

अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: बोले अयोध्या के संत-कहा, अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा केवल राजनीति से प्रेरित अयोध्या। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अयोध्या प्रस्तावित दौरे को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।अयोध्या के संतों ने उनके प्रस्तावित दौरे पर आपत्ति जताई है और कहा कि उनका यह अयोध्या दौरा पूरी तरह से राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों राम मंदिर मामले में एसआईटी जांच चल रहे है ऐसे में उनका अयोध्या आना यहाँ के माहौल को खराब…

Read More

अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: प्रस्तावित अयोध्या दौरे का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: सनातन रक्षक संघ के साथ ही साथ अयोध्या के तमाम संतों ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया है। सनातन रक्षक संघ के तत्वावधान में संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए, उनके अयोध्या आगमन पर आपत्ति जताई। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का प्रस्तावित…

Read More