
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर, आधिकारिक घोषणा बाकी….
अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में राम मंदिर के नए CEO के नाम पर मुहर लगा दी गई है। सर्च कमेटी की संस्तुति के बाद पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। हालांकि अभी ट्रस्ट की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
मणिरामदास जी की छावनी में चल रही ट्रस्ट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। जितेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर के CEO पद के लिए आवेदन किया था। सर्च कमेटी ने अपनी संस्तुति में उनके नाम को भी शामिल किया था, जिसके बाद ट्रस्ट ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर समेत कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में शामिल रहे हैं। वह 30 अप्रैल 2026 को एयर मार्शल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
राम मंदिर के नए CEO के नाम के ऐलान के साथ ही मंदिर के प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है। CEO के रूप में जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति से राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक, प्रबंधन और समन्वय के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
