विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चाहते हैं लाभ,तो शुरू हो रहा साक्षात्कार,

Spread the love

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चाहते हैं लाभ, तो शुरू हो रहा साक्षात्कार

अयोध्या। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए साक्षात्कार की तिथि जारी की गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की ओर से विभिन्न ट्रेडों के लाभार्थियों के साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र

कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 5, 7, 8 एवं 9 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। वहीं हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 एवं 11 सितंबर को होगा।

इसी क्रम में कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री एवं धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 14 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। जबकि बढ़ई, नाई एवं मोची ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

सुबह 11 बजे से होगा साक्षात्कार

सभी ट्रेडों के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यालय उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाजार, अयोध्या में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार की प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से शुरू होगी।

विभाग ने सभी संबंधित लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

ट्रेड साक्षात्कार तिथि

दर्जी 5, 7, 8 एवं 9 सितंबर
हलवाई 10 एवं 11 सितंबर
कुम्हार 14 सितंबर
लोहार 14 सितंबर
राजमिस्त्री 14 सितंबर
धोबी 14 सितंबर
बढ़ई 15 सितंबर
नाई 15 सितंबर
मोची 15 सितंबर

स्थान: कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मदरबाजार, अयोध्या, समय: सुबह 11 बजे से

लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अपने मूल दस्तावेजों को साथ रखना सुनिश्चित करें, ताकि चयन एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Spread the love

Related posts