सात दिवसीय सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम की हुई शुरुआत

सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम की शुरुवात  अयोध्या। श्री विश्वकर्मा सुथार-जांगिड़ समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, वृंदावन-मथुरा के तत्वावधान में सात दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत हुई है। इसके तहत कथा, रामलला दर्शन, हनुमानगढ़ी दर्शन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कथा वाचन संत चरणदास (नागौर) की ओर से किया जा रहा है, जबकि आयोजन को सदरी लीलाबाई (खजवाड़ा, नागौर) का सानिध्य प्राप्त है। कार्यक्रम के अध्यक्ष चंदनराम (जैसलमेर) ने बताया कि लंबे समय से समाज की इच्छा थी कि अयोध्या धाम में एक भव्य धार्मिक…

Read More

चारधाम यात्रा: चारधाम की यात्रा कर घर लौटे श्रद्धालु, देश में सुख समृद्धि की कामना की

अयोध्या। भागवत भाष्कर गोपाल दाधीच के सानिध्य में नागपुर से आयोजित हुई चारधाम यात्रा का समापन हो गया। आध्यात्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का जत्था यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ अयोध्या धाम के दर्शन करते हुए नागपुर पहुंचा। रामनगरी आगमन पर श्रद्धालुओं के जत्थे ने राम जन्मभूमि मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में आचमन किया तथा राम की पैड़ी का भ्रमण कर धार्मिक और…

Read More