
सम्पूर्ण समाधान दिवस: अब 06 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, UPTET परीक्षा के चलते शासन ने बदली तिथि
अयोध्या। शासनादेश के अनुसार माह जुलाई का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, चार जुलाई को आयोजित होना था लेकिन दो से चार जुलाई 2026 तक प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) -2026 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी नवीन निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस अब छह जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
जनपद की समस्त तहसीलों में 06 जुलाई 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस निम्नानुसार आयोजित होगा। तहसील मिल्कीपुर – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर – मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील रुदौली-मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील सदर – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में, तहसील सोहावल – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में आयोजित होगा। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए छह जुलाई को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें।
