Saket Gaushala Land Dispute: साकेत गौशाला की जमीन का मामला फिर गरमाया, धर्म सेना ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Saket Gaushala Land Dispute: साकेत गौशाला की जमीन का मामला फिर गरमाया, धर्म सेना ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। उदया चौराहे पर रामपथ स्थित साकेत गौशाला की जमीन का मामला एक बार फिर गरमा गया है। धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने गौशाला की जमीन से जुड़े प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दोबारा सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जमीन को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

धर्म सेना अध्यक्ष संतोष दुबे का दावा है कि साकेत गौशाला करीब 100 वर्षों से संचालित होती आ रही है। उन्होंने गौशाला ट्रस्ट की जमीन को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए ट्रस्ट से जुड़े रामजी दास पर आरोप लगाए हैं। संतोष दुबे के मुताबिक, ट्रस्ट के नियमों के विपरीत गौशाला की जमीन को कथित तौर पर बेच दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि जमीन पर वर्तमान समय में भी कब्जा बना हुआ है। इसी को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जांच के दौरान जमीन के स्वामित्व, ट्रस्ट के नियमों और जमीन के हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाए। धर्म सेना अध्यक्ष ने मांग की कि यदि जांच में जमीन पर अवैध कब्जे या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाए और उसे गौशाला के उपयोग में लाया जाए।

संतोष दुबे ने प्रशासन से पूरे प्रकरण में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब इस मामले में जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।


Spread the love

Related posts