स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तीन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि अयोध्या। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज, महोली परिसर में किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्व. चौहान की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद आयोजित सभा में पूर्व विधायक…
Read MoreCategory: Slide
Crime News : सीबीआई जांच के बावजूद छावनी बोर्ड में नहीं थमा करप्शन, एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते पकड़ा
Crime News : छावनी परिषद में तैनात सहायक सफाई निरीक्षक की ओर से सुविधा शुल्क मांगने का था आरोप अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर की जन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का जिम्मा उठाने वाली छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) में गड़बड़झाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावनी परिषद के ठेकों और कार्य में घूसखोरी की सीबीआई जांच चल रही है और कई बार छापा भी पड़ चुका है। बावजूद इसके घूसखोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के…
Read MoreCrime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, डाक्टर ने किया मृत घोषित
Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, जिला अस्पताल में डाक्टर ने किया मृत घोषित पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था पति…! जांच में जुटी पुलिस अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस पोस्टमार्टम करने और जांच पड़ताल में जुट गई है। आशंका है कि युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। बताया गया कि नगर कोतवाली के रामनगर मोहल्ले का रहने…
Read Moreधन्नीपुर मस्जिद: फंड की कमी से बदली मस्जिद निर्माण की योजना, अब पहले बनेगी छोटी मस्जिद
धन्नीपुर मस्जिद: फंड की कमी से बदली मस्जिद निर्माण की योजना, अब पहले बनेगी छोटी मस्जिद अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की निर्माण योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। फंड की कमी और प्रशासनिक मंजूरियों में हो रही देरी के चलते अब मस्जिद को पहले प्रस्तावित भव्य स्वरूप में बनाने के बजाय छोटे आकार में निर्मित किया जाएगा। परियोजना के शुरुआती चरण में अस्पताल, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन जैसी सुविधाओं का निर्माण नहीं होगा। फिलहाल पूरा जोर केवल मस्जिद के निर्माण…
Read Moreकांवड यात्रा को लेकर विशेष तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे CCTV से निगरानी
कांवड यात्रा को लेकर विशेष तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे CCTV से निगरानी लखनऊ। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वी हिस्से तक प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण बैठकें कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों और…
Read Moreभूमि अधिग्रहण: तोरो माफी में अधिग्रहण से प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे जितेंद्र सिंह बबलू
भूमि अधिग्रहण: पर्यटन स्थल विस्तार के अधिग्रहण की जद में आए ग्रामीणों से मिले पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, बोले-किसी कीमत पर नहीं होने देंगे अन्याय बीकापुर। तहसील क्षेत्र के तोरो माफी गांव में पहुंचे पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू पर्यटन स्थल विस्तार के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण की चपेट में आए ग्रामीणों से की बात। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए घर और जमीन बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के नाम पर पहले ही…
Read MoreCrime News: विद्युत मोटर चोरी में नामजद समेत दो गिरफ्तार
Crime News: विद्युत मोटर चोरी में नामजद समेत दो गिरफ्तार, चोरी की मोटर बरामद अयोध्या। जनपद की खांडसा थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी विद्युत मोटर के मामले में नामजद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। 27 जुलाई की रात खांडसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिड़सिड़ पूरे सिरवार निवासी किसान शिव प्रसाद मिश्रा पुत्र हरिनाथ मिश्र के खेत से सिंचाई के लिए लगाई गई विद्युत मोटर चोरी हो गई थी। पीड़ित की ओर से दी गई…
Read Moreआउटसोर्स कर्मी मानदेय: अभी नहीं बढ़ा आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय, परिवहन मुख्यालय को रिमाइंडर
आउटसोर्स कर्मी मानदेय: अभी नहीं बढ़ा आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय,परिवहन मुख्यालय को रिमाइंडर अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न विभागों में सेवा देने वाले आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। हालांकि अभी इसका फायदा निगमों में तैनात कर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में विभिन्न श्रेणियों में आउटसोर्स पर श्रमिक तैनात हैं। पूर्व की भांति इनके मानदेय में बढ़ोतरी के लिए अयोध्या परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक की ओर से परिवहन मुख्यालय को पत्र भेजा गया था,मगर अभी तक मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर मुख्यालय…
Read Moreग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…
Read Moreगुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए श्रीनन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए श्रीनन्द किशोर श्रीमाली के दर्शन अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पारमेष्टि गुरु शक्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का भव्य समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान से आए श्रद्धालुओं सहित 10 हजार से अधिक गुरु भाई एवं भक्तों ने भाग लिया और विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक श्रीनन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन, पूजन एवं मार्गदर्शन…
Read More