कांवड़ यात्रा: हथिगो से गाजे-बाजे के साथ अयोध्या रवाना हुई विशाल कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल

Spread the love

कांवड़ यात्रा: हथिगो से गाजे-बाजे के साथ अयोध्या रवाना हुई विशाल कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल

बीकापुर, अयोध्या। हैदरगंज के हथिगो से गाजे बाजे के साथ धार्मिक माहौल में अयोध्या के लिए विशाल कांवड़ यात्रा रवाना हुई। कावड़ यात्रा में करीब 1 हजार श्रद्धालु भगवा रंग में बाइक से भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शिव भक्तों का अभिनंदन, स्वागत किया गया।

सुल्तानपुर बॉर्डर दखिनवारा चौराहा प्रयागराज हाईवे पर स्थानीय विधायक अभय सिंह ने समाजसेवी सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कांवड़ लेकर निकलें सैकड़ो शिव भक्तों का स्वागत किया। जेसीबी से सुबह भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई एवं सभी को केसरिया गमछा भेंट किया गया।

अपने संबोधन में विधायक अभय सिंह ने कहा कि शिव भक्तों के सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य एवं सम्मान की बात है। कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था सनातन परंपरा का प्रतीक है। कावड़ यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों धार्मिक झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवान शिव के जयकारों से भक्ति मय माहौल में आगे के लिए कावड़ यात्रा रवाना हुई। प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली पुलिस की भी खासी मुस्तैदी दिखाई दी।

इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडेय ने भी कांवरियों पर फूल की वर्षा करके स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने बीकापुर कोतवाली के सामने प्रसाद वितरण का स्टॉल लगाया गया। रिमझिम बारिश के बीच भी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित नहीं हुई।

कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अभय सिंह, ग्राम प्रधान बजरंग सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरभान सिंह ,राजेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी, अमित सिंह, मेवालाल वर्मा, अरुण पटेल, राजकुमार वर्मा, गौतम चौरसिया, दयानंद वर्मा, कई ग्राम प्रधान सहित तमाम श्रद्धालु रहे मौजूद।

कावड़ यात्रा के आयोजक सुभाष वर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा अयोध्या पहुंचकर सरयू मां के जल से नागेश्वर नाथ जी का जिला अभिषेक करेगी। बताया कि सावन के महीने में पिछले कई वर्षो से कावड़ यात्रा का आयोजन धार्मिक श्रद्धा एवं धूमधाम से किया जा रहा है।


Spread the love

Related posts