निरीक्षण: मैडम ! बाहर से लिखी जाती है दवा… मरीजों ने की शिकायत

Spread the love

 

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने की शिकायत तो नाराज हुई महिला आयोग की उपाध्यक्ष

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी यहां मिल रही सुविधाओं के बाबत जानकारी की। मरीजों की ओर से बाहर से दवाएं लिखे जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ और सीएमएस को मामले की जांच कर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार एवं जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. विभा कुमारी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान जच्चा बच्चा का जाना हाल, भेंट किया बेबी किट

जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने 11 नवजात शिशुओं की माताओं को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवजात शिशुओं को बेबी किट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

Related posts