Crime News: विवाद के अलग अलग मामलों में दो घायलों का हुआ मेडिकल,14 का शांति भंग में चालान

Spread the love

Crime News: विवाद के अलग अलग मामलों में दो घायलों का हुआ मेडिकल,14 का शांति भंग में चालान

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले में हुए विवाद और मारपीट के मामलों में पुलिस ने दो घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। विवाद में शामिल कुल 14 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

कोतवाली क्षेत्र के ककरही बाजार मोहल्ले में हुए मारपीट और बलवा के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता प्राची पुत्री संजय गुप्ता निवासी ककरही बाजार कोतवाली नगर का मेडिकल परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कराई है। वहीं मारपीट के दूसरे मामले में पहाड़गंज घोसियाना निवासी विवाहिता 32 वर्षीय नेहा नरमीन पत्नी शमशाद अहमद निवासी पहाड़गंज घोसियाना का भी मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में हुए विवाद में शामिल नगर कोतवाली क्षेत्र के मौदहा क्रॉसिंग नव ज्योति स्कूल के पास रहने वाले 21 वर्षीय ऋषभ जायसवाल पुत्र सुरेंद्र कुमार, कौशलपुरी मोड़ स्थित ओयला का पुरवा निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ पुद्दन, खीर गली फतेहगंज निवासी 40 वर्षीय आशु अग्रवाल पुत्र राम नारायण, देवकाली बाईपास निवासी 33 वर्षीय आशीष गुप्ता पुत्र फूलचंद, फतेहगंज निवासी मोनू सिंह पुत्र राम आसरे, चौक घंटाघर निवासी 35 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह, ऋषि टोला निवासी 34 वर्षीय शनि कुमार पुत्र शिव शंकर, फतेहगंज निवासी 26 वर्षीय गोपाल उर्फ मुकेश सावंत पुत्र आशीष कुमार, रामनगर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय राजन संतानी पुत्र स्वर्गीय राजकुमार तथा खवासपुरा निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र मल्लू तथा इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार स्थित सबदरभारी निवासी 28 वर्षीय विजय प्रकाश यादव पुत्र बच्चू लाल व कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला निवासी 28 वर्षीय मनीराम यादव पुत्र संत कुमार के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा सभी का शांति भंग में चालान किया है।


Spread the love

Related posts