राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला अयोध्या। अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा और आभूषणों के मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक होटल में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भगवान राम के घर में महा डकैती हुई है। भगवान के आभूषण, हार, पादुका, सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात और करोड़ों-अरबों रुपये का चढ़ावा गायब हो गया। केजरीवाल ने आरोप…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
सीएम योगी के हाथों लाभार्थियों में किसी को मिला चेक तो किसी को चाभी
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटे चेक, चाभी और स्वीकृति पत्र अयोध्या। एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या जनपद के रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कामख्या धाम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। किसी लाभार्थी को चेक, तो किसी को चाभी और किसी को योजना के स्वीकृति का पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को कामख्या धाम मंदिर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के…
Read Moreसुरेश राही अयोध्या दौरा: कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन
सुरेश राही अयोध्या दौरा: बार-बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का करता है मन-सुरेश राही अयोध्या। परिवार के साथ जनपद पहुंचे प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने रामलला का दर्शन – पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का मन करता है। इससे पहले सर्किट हाउस में कारागार राज्यमंत्री का विभागीय अधिकारियों ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि वह यहां केवल श्री राम जी का दर्शन करने आए हैं।…
Read Moreआईजीआरएस रैंकिंग: 2020 के बाद पहली बार टॉप-10 में शामिल हुई अयोध्या
आईजीआरएस रैंकिंग: जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर अयोध्या को मिला चौथा स्थान जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई अयोध्या। जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण करने को लेकर जनपद को माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। साल 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद ने आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों…
Read Moreपश्चिम एशिया तनाव के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया तनाव: 14.2 किलो सिलेंडर पर 29 रुपये, 5 किलो पर 10.50 रुपये हुआ मंहगा बढ़ी हुई नई दरें सात जून से होंगी लागू, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर लखनऊ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये और 5 किलो पर 10.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, नई दरें 7 जून से प्रभावी होंगी। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से…
Read Moreशासनादेश जारी: प्रदेश के सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी
प्रदेश के सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी, देखें अब कितनी मिलेगी फीस अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने वकीलों की फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को ही कैबिनेट में सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दी थी। शासनादेश जारी होने के बाद एक दशक बाद सरकारी वकीलों को बढ़ी हुई फीस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन के प्रमुख सचिव न्याय उदय प्रताप सिंह की ओर से प्रदेश सरकार के राज्य स्तर पर विभिन्न…
Read Moreअवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: स्वच्छता को दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें : कुलपति
अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: क्लीन एंड ग्रीन कैंपस की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चला स्वच्छता अभियान अयोध्या। ‘Clean and Green Campus’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष अभियान का नेतृत्व कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि अयोध्या एक पावन धर्मनगरी है, जिसकी गरिमा और वैश्विक पहचान को देखते हुए यहां स्वच्छता का स्तर भी उच्च कोटि…
Read Moreस्वच्छता सर्वेक्षण 2026: स्वच्छता के महा अभियान को लेकर 400 स्थानों पर एक साथ चला सफाई अभियान
फोटो: महेंद्र गौड़ गंदगी पर प्रहार अभियान की रविवार को राम की पैड़ी से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई सहभागिता अयोध्या। स्वच्छता के क्षेत्र में अयोध्या को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत हो गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की ओर से गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…
Read MoreRTO News: परिवहन विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, अयोध्या से मुख्यालय पहुंची ऋतु सिंह
लखनऊ। परिवहन विभाग में शनिवार को चली तबादला एक्सप्रेस में 35 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों और नौ संभागीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। परिवहन विभाग के विशेष सचिव के.पी. सिंह के आदेश से यह फेरबदल हुआ है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है। इस फेरबदल की जद में अयोध्या जिले आरटीओ प्रशासन रही ऋतु सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) के अहम पद पर तैनात किया गया है। जबकि अयोध्या के आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप…
Read Moreलखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन शेड, दो घायल
स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 पर हो रहा था मरम्मत का कार्य, लापरवाही बताई जा रही हादसे की वजह Lucknow। लखनऊ के Charbagh Railway Station पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते- होते बचा, Platform Number 5 पर मरम्मत का कार्य होते समय अचानक वहां शेड गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के Charbagh Railway Station के Platform Number 5 पर मरम्मत का कार्य चल रहा था, इसी दौरान वहां शेड गिर गया। हादसे में Loco Pilot और…
Read More