सुरेश राही अयोध्या दौरा: कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन

Spread the love

सुरेश राही अयोध्या दौरा: बार-बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का करता है मन-सुरेश राही

अयोध्या। परिवार के साथ जनपद पहुंचे प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने रामलला का दर्शन – पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार बार अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने का मन करता है। इससे पहले सर्किट हाउस में कारागार राज्यमंत्री का विभागीय अधिकारियों ने स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि वह यहां केवल श्री राम जी का दर्शन करने आए हैं। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एसआईटी गठित की गई है, जांच के बाद जो भी सच्चाई होगी सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में कारागारों में सुधार हुआ है। साथ ही जेलों को सुधार गृह के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं जेल से कैदियों के फरार होने के मामले पर उन्होंने कहा कि कभी कभी ऐसी घटनाएं हो जाती है, लेकिन संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए लगातार काम कर रही है ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे अच्छे नागरिक के रूप में समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है, जबकि पीडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और उनके लोग केवल अनाप-शनाप बयान देते हैं।


Spread the love

Related posts