आईजीआरएस रैंकिंग: 2020 के बाद पहली बार टॉप-10 में शामिल हुई अयोध्या

Spread the love

  • आईजीआरएस रैंकिंग: जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर अयोध्या को मिला चौथा स्थान
  • जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई

अयोध्या। जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण करने को लेकर जनपद को माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। साल 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद ने आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान बनाया है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जनपद प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त उपलब्धि को बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर जन विश्वास को मजबूत किया जाएगा।


Spread the love

Related posts