
पश्चिम एशिया तनाव: 14.2 किलो सिलेंडर पर 29 रुपये, 5 किलो पर 10.50 रुपये हुआ मंहगा
बढ़ी हुई नई दरें सात जून से होंगी लागू, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर
लखनऊ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये और 5 किलो पर 10.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, नई दरें 7 जून से प्रभावी होंगी।
कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता की घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की चिंता बढ़ी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं के साथ गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च संभालना कठिन होता जा रहा है।
लगातार एलपीजी सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण आम जनमानस के बजट को बढ़ा दिया, अब लोगों को सात जून से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के लिए पहले दिए जा निर्धारित मूल्य में 29 रुपए बढ़ाकर देना होगा। यह नई दर सात जून से लागू होंगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले तीन माह में दूसरी बार बढ़ा है।
इससे पहले एक जून को वाणिज्यिक गैस सिलेंडर भी 42 रुपए महंगा हुआ था। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का मूल्य अब 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गया है, जबकि लखनऊ में लोगों को 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए अब 979.50 रुपए देने होंगे।
