
स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 पर हो रहा था मरम्मत का कार्य, लापरवाही बताई जा रही हादसे की वजह
Lucknow। लखनऊ के Charbagh Railway Station पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते- होते बचा, Platform Number 5 पर मरम्मत का कार्य होते समय अचानक वहां शेड गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के Charbagh Railway Station के Platform Number 5 पर मरम्मत का कार्य चल रहा था, इसी दौरान वहां शेड गिर गया। हादसे में Loco Pilot और बैटरी रिक्शा चालक को मामूली चोटे आई हैं, उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के Platform Number 5 पर मजदूर मरम्मत का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान लापरवाही बरतने की वहज से हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार Platform पर मजदूर मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे। शुरुआती जानकारी में कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। शेड गिरने से वहां मौजूद Loco Pilot और बैटरी रिक्शा चालक इसकी चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आईं। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित क्षेत्र को तत्काल सुरक्षित कराया।
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

