स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: स्वच्छता के महा अभियान को लेकर 400 स्थानों पर एक साथ चला सफाई अभियान

Spread the love

फोटो: महेंद्र गौड़  

  • गंदगी पर प्रहार अभियान की रविवार को राम की पैड़ी से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई सहभागिता

अयोध्या। स्वच्छता के क्षेत्र में अयोध्या को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत हो गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की ओर से गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी सफाई अभियान में अपनी सहभागिता दिखाते हुए साफ सफाई की।

फोटो: महेंद्र गौड़ 

नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत रविवार को नगर निगर के लगभग 400 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित निगम के साफ सफाई कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

महापौर ने बताया कि राम की पैड़ी और नयाघाट क्षेत्र से स्वच्छता के महा अभियान की शुरुआत होते ही नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में साफ सफाई का अभियान शुरू हो गया, सभी वार्डों के पार्षद अपनी अपनी टीमों के साथ सुबह सात बजे से ही साफ – सफाई में जुट रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सफाई कर्मी भी विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सफाई का कार्य किया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने लोगों से इस अभियान में अपनी अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील करता हुए शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान जारी रहेगा और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर अयोध्या को स्वच्छ और बनाना है। इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी शामिल रहे।

स्वास्थ्य कर्मियों ने की सहभागिता, दोहराया स्वच्छता का संकल्प

फोटो: महेंद्र गौड़ 

अयोध्या स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर रविवार को शुरू हुए स्वच्छता अभियात के तहत जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने भी साफ़ – सफाई की और लोगों को भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। अस्पताल में सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने नतृत्व में चिकित्सकों, नर्सों व अन्य कर्मचारियों ने अपने परिसर में साफ सफाई की।


Spread the love

Related posts