सीएम योगी के हाथों लाभार्थियों में किसी को मिला चेक तो किसी को चाभी

Spread the love

लाभार्थियों को चेक बांटते सीएम योगी

सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटे चेक, चाभी और स्वीकृति पत्र

अयोध्या। एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या जनपद के रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कामख्या धाम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। किसी लाभार्थी को चेक, तो किसी को चाभी और किसी को योजना के स्वीकृति का पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

शुक्रवार को कामख्या धाम मंदिर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गायत्री देवी को 525 समूहों की कुल सीसीएल धनराशि 7.87 करोड़ तथा शीला देवी को 500 समूहों की कुल सीसीएल धनराशि 7.50 करोड़ का चेक सौंपा।

विद्युत सखी पिंकी यादव व राजेश्वरी को थर्मल प्रिंटर,मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किरण व शिवानी को आवास योजना की चाभी,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अनुज यादव को 5 लाख व विनीता को 4.43 लाख तथा सत्येंद्र को 2.60 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना के तहत गुलाब चंद्र कौशल व भीष्म नारायण को योजना के तहत स्वीकृति पत्र,एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में अनूप सिंह व भाग्यलक्ष्मी सिंह को 25-25 लाख रुपए का चेक, किसान खुशीराम व लल्लन प्रसाद को वर्मी कम्पोस्ट खाद की किट,किसान रामप्यारे व शंकर लाल को कृषि यंत्र के तहत चाभी और राजबख्श सिंह व रामयश को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।


Spread the love

Related posts