बसपा कार्यकर्ता श्रद्धांजलि: पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष जंग बहादुर यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को आर्थिक सहायता

बसपा कार्यकर्ता श्रद्धांजलि: बसपा नेताओं ने स्व. जंग बहादुर यादव को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को आर्थिक सहायता अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत रनापुर पूरे झगरू पूरवा निवासी स्वर्गीय जंग बहादुर यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल तथा चर्चित समाजसेवी एवं समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उनके पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात…

Read More

जनता दर्शन: आमजन की समस्याओं का पारदर्शिता और सम्बद्धता के साथ हो निस्तारण: जिलाधिकारी

जनता दर्शन में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश अयोध्या। शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। यह बातें जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में कही। वह आज यहां आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे थे। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, आवास, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं से…

Read More

राम मंदिर पर बम से हमले की साजिश! यूपी पुलिस और एजेंसियों का दावा, आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर पर हमले की साजिश! एनआईए और एटीएस की टीम ने कर्नाटक से सुहैल नामक युवक को किया गिरफ्तार, यूपी पुलिस को साझा की गई जानकारी पकड़े गए युवक की छानबीन और अन्य जानकारियां जुटाने में जुटी पुलिस राम मंदिर पर बम से हमले की साजिश! यूपी पुलिस और एजेंसियों का दावा, एनआईए व एटीएस की टीम ने कर्नाटक से उत्तर प्रदेश निवासी युवक को पकड़ा अयोध्या। राम मंदिर में दान की कथित चोरी और हेराफेरी की सरगर्मी के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आईं है। सुरक्षा एजेंसियों…

Read More

अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: दौरे का विरोध हुआ तेज, जानिए क्या बोले अयोध्या के संत

अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: बोले अयोध्या के संत-कहा, अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा केवल राजनीति से प्रेरित अयोध्या। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अयोध्या प्रस्तावित दौरे को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।अयोध्या के संतों ने उनके प्रस्तावित दौरे पर आपत्ति जताई है और कहा कि उनका यह अयोध्या दौरा पूरी तरह से राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों राम मंदिर मामले में एसआईटी जांच चल रहे है ऐसे में उनका अयोध्या आना यहाँ के माहौल को खराब…

Read More

किसान महापंचायत: मांगों और समस्याओं को लेकर भाकियू ने की महापंचायत, सौंपा ज्ञापन

फोटो:महेंद्र गोंड किसान महापंचायत: यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू की महापंचायत, थोक दर घोषित करने की मांग अयोध्या। यूरिया खाद का थोक दर घोषित करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में महापंचायत किया। भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, थोक विक्रेताओं द्वारा थोकदर घोषित करने के बजाय महगे दामों पर फुटकर विक्रेताओं को खाद बेची जा रही है जिसके कारण किसानों को महंगे दाम…

Read More

Crime News: गहने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

Crime News: गहने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर सहादतगंज में मंगलवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से चुराया गया गहना जेवर बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर सहादतगंज में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया था और जांच पड़ताल में जुटी थी।…

Read More

Moharram 2026: गोसाईंगंज कस्बे में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया बाइक से रुट मार्च

मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया बाइक से रुट मार्च Moharram 2026: गोसाईगंज में मोहर्रम को लेकर पुलिस का रूट मार्च, एसएचओ ने दिए सुरक्षा और शांति के निर्देश गोसाईगंज अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला की अगुवाई में बाइक से पुलिस दल ने रुटमार्च किया।रूट मार्च के दौरान एसएचओ ने बताया कि मोहर्रम पर्व परम्परा से परे हटकर बिना अनुमति के ताजिया की ऊँचाई बढाने व किसी नये मार्ग से ताजिया जुलूस ना ले जाये। जुलूस में डीजे…

Read More

Muharram 2026: मुहर्रम की तैयारियां तेज, एसडीएम बीकापुर और सीओ ने कर्बला मार्ग का किया निरीक्षण

Muharram 2026: एसडीएम बीकापुर व क्षेत्राधिकारी ने बीकापुर कस्बे में कर्बला के रास्ते का किया निरीक्षण बीकापुर। मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी बीकापुर, क्षेत्राधिकारी बीकापुर और प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने कस्बा बीकापुर में कर्बला जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के…

Read More

Muharram 2026: ऐतिहासिक कदीमी मेंहदी का जुलूस निकाला गया, सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत मिसाल बनी

Muharram 2026: अयोध्या में ऐतिहासिक कदीमी मेंहदी का जुलूस निकाला गया, सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत मिसाल बनी अयोध्या: अवध की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मकबरा बहू बेगम साहिबा से जिला प्रशासन के नेतृत्व में कदीमी मेंहदी का भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है बल्कि सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखने का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। देर शाम साढ़े आठ बजे मकबरा बहू बेगम से शुरू हुए इस जुलूस में नौहाख्वानी, सीनाजनी और मातमी सदाओं के साथ हजरत…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग, रिपोर्ट दर्ज कर हो कार्रवाई 

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन  अयोध्या। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस भी राम मंदिर के दान चढ़ावा के चर्चित प्रकरण में सामने आई है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करवा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में जिला कांग्रेस एवं…

Read More