दुर्गा पूजा पीस कमेटी बैठक: दुर्गा पूजा को लेकर बीकापुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

दुर्गा पूजा पीस कमेटी बैठक: दुर्गा पूजा को लेकर बीकापुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा, डीजे और सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती

बीकापुर, अयोध्या। शारदीय नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कोतवाली परिसर बुधवार शाम को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के लोग, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के जागरूक लोग शामिल हुए। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सुरक्षा पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न करने के लिए प्रशासन संवेदनशील है। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियां के लोगों से सहयोग के लिए अपील किया।

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को संपन्न करने के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सोशल मीडिया पर धार्मिक कथा फैलाने वाली पोस्ट करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रबंध रहेगा। दुर्गा पूजा पंडालों में आज से बचाव के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।

उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समितियां को समय पर अनुमति लेने के लिए कहा। तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचित करने के लिए कहा। जिस कानून व्यवस्था में खलल पड़ सके। बैठक में श्रवण दुबे, प्रधान अजय तिवारी, महंत नवनीत चैतन्य, और कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियां से जुड़े लोग तथा जागरूक लोग मौजूद रहे।

 


Spread the love

Related posts