रामलीला मंचन: अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

रामलीला मंचन: अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन

बीकापुर, अयोध्या। कस्बा बीकापुर के आजाद नगर मोहल्ले में आयोजित किया जा रहे रामलीला मंचन में मंगलवार की रात गुरु सेवा, अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन की लीलाओं का मंचन किया गया।

मंचन के दौरान दिखाया गया कि जनकपुर से सीता स्वयंवर का निमंत्रण मिलने के बाद गुरु विश्वामित्र जी के साथ राम और लक्ष्मण जनकपुर के लिए प्रस्थान करते हैं। रास्ते में गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर में तब्दील अहिल्या का भगवान राम उद्धार करते हैं।

पुष्प वाटिका में पुष्प लेने के दौरान गौरी पूजन के लिए आई सीता जी से भगवान राम का प्रथम मिलन होता है। सीता जी गौरी मां का पूजन करती है। रामलीला मंचन के दौरान बीकापुर रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंधक बाबा नवनीत चैतन्य, संतोष गुप्ता, संजय गौड़, मनोज पांडे, बृजेश पटवा, बरसाती यादव नंद कुमार पांडे सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।

अध्यक्ष नवनीत चैतन्य ने बताया कि जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या के बाल कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन में हिस्सा लिया जा रहा है।


Spread the love

Related posts