राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच टीम ने दो और आरोपियों की लिया रिमांड, टीनू और मनीष यादव से हो रही पूछताछ हा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पुलिस लाइन में होगी पूछताछ अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने अदालत से दोनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस रिमांड की…

Read More

Swaminarayan Temple Ayodhya: श्री स्वामीनारायण मंदिर में 111वां प्रतिष्ठा उत्सव, 111 किलो पुष्पों से हुआ भव्य पुष्पाभिषेक

Swaminarayan Temple Ayodhya: 111वें पाटोत्सव पर स्वामीनारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 56 भोग और पुष्पाभिषेक बना आकर्षण अयोध्या के स्वामीनारायण मंदिर में श्रद्धा का महापर्व, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महाभिषेक श्री राधाकृष्ण देव और श्री हरिकृष्ण महाराज का 111वां प्रतिष्ठा उत्सव भक्ति-भाव से संपन्न अयोध्या। श्रीनर नारायण देव गद्दी, अहमदाबाद अंतर्गत श्री स्वामीनारायण मंदिर, अयोध्या में विराजमान श्री राधाकृष्ण देव एवं श्री हरिकृष्ण महाराज का 111वां प्रतिष्ठा उत्सव (पाटोत्सव) श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का पंचामृत, केसर युक्त जल, दूध, दही…

Read More

गौमाता जनजागरण यात्रा: मुस्लिम समाज ने ‘राष्ट्र माता’ दर्जे के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

गौमाता जनजागरण यात्रा: मुस्लिम समाज ने ‘राष्ट्र माता’ दर्जे के समर्थन में सौंपा ज्ञापन; राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी साधा निशाना अयोध्या। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौमाता जनजागरण यात्रा शुक्रवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, गौभक्तों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन करते हुए गौमाता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिए जाने के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा। जुबेरगंज पशु बाजार के मालिक एवं समाजवादी पार्टी नेता…

Read More

किसान आत्मदाह चेतावनी: CM योगी से न्याय की गुहार, सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह की चेतावनी… !

किसान आत्मदाह चेतावनी: CM योगी से न्याय की गुहार, सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह की चेतावनी… ! रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी राम प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने तेल छिड़ककर आत्मदाह करेंगे। राम प्रताप यादव का आरोप है कि उनकी गाटा…

Read More

ग्राम पंचायत गबन मामला: ग्राम पंचायत निधि में 3.21 लाख रुपये गबन का आरोप, ग्रामीण ने IGRS पर की शिकायत

ग्राम पंचायत गबन मामला: बारा ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए भुगतान का आरोप, बीडीओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई तारुन, अयोध्या। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारा में ग्राम पंचायत निधि के धन का गबन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की है। उक्त गांव निवासी शिकायतकर्ता शिवपूजन यादव दिए गए शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2025-26 के दौरान ग्राम पंचायत निधि से विभिन्न मदों जैसे सामग्री आपूर्ति, हृयूम पाइप, हैंडपंप मरम्मत, केयरटेकर मद में कुल भुगतान 321965 रुपए…

Read More

NEET UG 2026: अयोध्या के हिंदुराज बने सिटी टॉपर, आकाश के छात्रों का यूपी में शानदार प्रदर्शन

NEET UG 2026: हिंदुराज यादव ने 602 अंक के साथ AIR 9289 हासिल की, आकाश के छात्रों ने राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश स्तर पर दर्ज की बड़ी सफलता उत्तर प्रदेश में आकाश का दबदबा, NTA की टॉप 138 सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों का कब्जा अयोध्या। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र हिंदुराज ने NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9289 हासिल कर अयोध्या सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा…

Read More

गौ रक्षा धर्म यात्रा: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर उठाए सवाल

गौ रक्षा धर्म यात्रा: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर उठाए सवाल अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर ट्रस्ट और सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा अयोध्या पहुंची। जहां उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी और महासचिव चंपत राय को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। वहीं उन्होंने गौ माता को…

Read More

सड़क शिलान्यास अयोध्या: विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ढाई करोड़ की लागत से चार सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास

सड़क शिलान्यास अयोध्या: ढाई करोड़ की लागत से चार सड़कों के निर्माण का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शिलान्यास – विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। त्वरित विकास योजना एवं पूर्वांचल विकास योजना के अंतर्गत बनने वाली इन सड़कों से विभिन्न वार्डों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने के साथ आवागमन सुगम होगा। शिलान्यास की गई परियोजनाओं…

Read More

गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अयोध्या यात्रा को लेकर संत समाज दो धड़ों में बंटा, स्वागत और विरोध की तैयारियां

गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा: राम मंदिर दान चोरी प्रकरण के बीच प्रस्तावित यात्रा पर बढ़ा विवाद, कुछ संत बोले-धार्मिक यात्रा का स्वागत, तो कुछ ने बताया राजनीतिक कार्यक्रम  अयोध्या। राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार 17 जुलाई को प्रस्तावित ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अयोध्या यात्रा को लेकर संत समाज दो धड़ों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। एक ओर कई संत इसे धार्मिक यात्रा बताते हुए उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ संत और सामाजिक…

Read More

साइबर ठगी: वेबसाइट के जरिए कई गुना रकम का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज

साइबर ठगी: गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी में दो गिरफ्तार, घर पर हो खोल रखा था काल सेंटर अयोध्या। डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर बज्र अभियान के तहत जिला पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी का खुलासा किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है,जबकि एक की तलाश है। पुलिस ने ठगी गई 63 लाख रुपए की रकम फ्रीज कराई है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि साइबर क्राइम और…

Read More