Sports News: जीआईसी में बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम, हुआ भूमि पूजन

Spread the love

Sports News: 4.92 करोड़ रुपए से बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का शुक्रवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस और उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है।परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।परियोजना में प्लंबिंग, सेनेटरी, सीवरेज व्यवस्था और आंतरिक विद्युतीकरण सहित अन्य अवस्थापना कार्य भी शामिल हैं।परियोजना के लिए अब तक 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है।

स्टेडियम बनने से छात्रों और स्थानीय खिलाड़ियों को हर मौसम में बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्राप्त होगा।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts