काठिया मंदिर: श्रीमद्भागवत कथा व रामचरितमानस नवाह पारायण का शुभारंभ अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या स्थित काठिया मंदिर में श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन का संचालन श्रीमद्भागवत रामायण प्रचार सेवा संस्थान, अनाज मंडी, चांदपुर (जयपुर) द्वारा किया जा रहा है। कथा में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रसपान कराने के लिए प्रख्यात कथावाचक प्यारे मोहन महाराज एवं उमाशंकर व्यास जी महाराज उपस्थित हैं। दोनों संत भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो…
Read MoreAuthor: Sanjeev Azad
साइबर ठगी: निवेश के नाम पर ठगी, पुलिस ने वापस कराई रकम
साइबर ठगी: अपराधियों ने निवेश के नाम पर की थी 10.18 लाख की ठगी अयोध्या। साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को अब पुलिस की ओर से बड़ी राहत मिल रही है। पुलिस ने पीड़ित के साथ हुई ठगी की रकम को वापस कराने में सफलता हासिल की है। जनपद की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के 10,18,873.73 रुपए वापस कराए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं…
Read Moreसम्पूर्ण समाधान दिवस: लापरवाही का भुगतना पड़ा खमियाजा, निलंबन की कार्रवाई तो किसी का रोका गया वेतन
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए जरूरी निर्देश अयोध्या। जन समस्याओं के निराकरण में हील हवाली करने वाले अधिकारियों के लिए आज दिन अच्छा नहीं रहा। शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता न लेने वाले अधकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। कई अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए किसी का वेतन रोक दिया…
Read Moreव्यापारी अब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से मांग सकेंगे पहचान पत्र
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जारी हुआ पहचान पत्र, दिखना भी अनिवार्य फर्जी अधिकारी बन कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया निर्णय अयोध्या। दुकान, होटल और खाद्य सामग्रियों के प्रतिष्ठान का संचालन करने वाले व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। खबर इसीलिए भी उनके लिए जरूरी हो जाती है कि उनकी दुकान या प्रतिष्ठान पर अब कोई फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर आपके खिलाफ कार्रवाई या अवैध वसूली नहीं कर पाएगा। अब आपको यह अधिकार होगा कि आप आने वाले…
Read Moreअमृत मिशन योजना के अंतर्गत जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण को मिलेगा बढ़ावा
अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पलिया शाहबदी तालाब का होगा कायाकल्प, 2.16 करोड़ से विकास कार्य तेज अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या में जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत अयोध्या नगर निगम द्वारा पलिया शाहबदी तालाब के विकास कार्य को गति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यह प्रोजेक्ट जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। प्रस्तावित विकास कार्य के तहत तालाब परिसर को आकर्षक पर्यटन एवं जनसुविधा केंद्र के…
Read Moreसच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, बोले करेंगे कार्रवाई की माँग
भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने लगाया आरोप, बोले-सच्चिदानंद के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ है रुपए हड़पने का मुकदमा अयोध्या। तथाकथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में पैसे हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब एक और भाजपा नेता ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता का आरोप है कि सच्चिदानंद पांडेय का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उनके खिलाफ पैसा हड़पने और मारपीट का केस दर्ज हो चुका है। अवध क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के…
Read Moreशासनादेश जारी: प्रदेश के सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी
प्रदेश के सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी, देखें अब कितनी मिलेगी फीस अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने वकीलों की फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को ही कैबिनेट में सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दी थी। शासनादेश जारी होने के बाद एक दशक बाद सरकारी वकीलों को बढ़ी हुई फीस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन के प्रमुख सचिव न्याय उदय प्रताप सिंह की ओर से प्रदेश सरकार के राज्य स्तर पर विभिन्न…
Read Moreचौराहे पर दें ध्यान, सिग्नल पर रखें यातायात नियमों का ख्याल
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुगम बनाने के लिए शुरू हुआ आईटीएमएस आमजन को जाम की समस्या से मिलेगी निजात, व्यवस्थित तरीके से होगा यातायात का संचालन अयोध्या। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरने वालों के लिए बुरी खबर है… जी हां, सही सुने। अगर आप शहर के शांति चौक (नाका), गुदड़ी बाजार चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा तथा पुलिस लाइन स्थित पुष्पराज चौराहे से बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पार हुए तो आपके खिलाफ चालान की कार्रवाई भी हो सकती है, क्योंकि अब…
Read Moreअति विशिष्ट अतिथि गृह: आधुनिक आतिथ्य सत्कार का बेहतरीन उदाहरण बनेगा
अति विशिष्ट अतिथि गृह: रामकथा पार्क के नजदीक 93.75 करोड़ की लागत से तेजी से चल रहा निर्माण कार्य सीएम ब्लॉक, आवासीय ब्लॉक और डारमैट्री सहित कई सुविधाओं से सुसज्जित होगा प्रोजेक्ट अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जनपद में राम कथा पार्क के निकट बन रहा अत्याधुनिक अति विशिष्ट अतिथि गृह धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक आतिथ्य का बेहतरीन उदाहरण बनेगा। 93.75 करोड़ रुपए के लागत से बन रहा यह अतिथि गृह का निर्माण नवंबर 2027 में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग…
Read Moreहाई टेंशन लाइन की चपेट में आया विद्युत संविदाकर्मी, खंभे से गिरकर मौत
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया विद्युत संविदाकर्मी, खंभे से गिरकर मौत अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक संविदा लाइनमैन काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। खंबे से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली क्षेत्र के टड़वा जनौरा का रहने वाला 46 वर्षीय रामबली पुत्र मुन्नालाल विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। शुक्रवार दोपहर बाद हुआ नाका दुर्गा…
Read More