Crime News: शहर का चर्चित स्मैक कारोबारी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार अयोध्या। कैण्ट थाना पुलिस ने शहर के चर्चित स्मैक कारोबारी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज मिले हैं। थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त,संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग के दौरान सटीक सूचना के आधार पर बिंदू कुमार अग्रवाल (54 वर्ष) निवासी दालमंडी फतेहगंज कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में उसके पास से कुल एक किलो 100 ग्राम…
Read MoreAuthor: Sanjeev Azad
निरीक्षण: मैडम ! बाहर से लिखी जाती है दवा… मरीजों ने की शिकायत
निरीक्षण के दौरान मरीजों ने की शिकायत तो नाराज हुई महिला आयोग की उपाध्यक्ष महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी यहां मिल रही सुविधाओं के बाबत जानकारी की। मरीजों की ओर से बाहर से दवाएं लिखे जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ और सीएमएस को मामले की…
Read MoreCrime News: मोबाइल टॉवर से केबल चोरी में गिरफ्तार,केबल बरामद
Crime News: मोबाइल टॉवर से केबल चोरी में गिरफ्तार,केबल बरामद अयोध्या। कैण्ट थाना पुलिस ने दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर से केबल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से दो मोबाइल टावरों से चोरी केबल बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित इण्डस मोबाइल टॉवर कम्पनी की साइट से केबल चोरी का मामला सामने आया था। प्रकरण में प्रबंधन की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज मामले के अनावरण और…
Read Moreधार्मिक आयोजन: भव्य रामकथा में श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
धार्मिक आयोजन: भव्य रामकथा में श्रद्धालुओं ने किया धर्मलाभ, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे अयोध्या। सियाराम किला परिसर में श्री जनसेवा गुरू आश्रम के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामकथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा में करीब 100 श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम की पावन लीलाओं का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। रामकथा के यजमान भरत बापू रहे, जबकि कथा का वाचन भरत भाई डिंगालिया ने किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, मर्यादा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा…
Read MoreCrime News: तारुन के घूरी टीकर गांव में परिवार सहित रहता था डाक्टर उर्फ भानु
फाइल फोटो Crime News: हर गतिविधि पर थी एसटीएफ की नजर, तारुन के घूरी टीकर गांव में परिवार सहित रहता था डाक्टर उर्फ भानु अयोध्या। जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित एमी घाट क्षेत्र में शनिवार की रात प्रयागराज एसटीएफ इकाई के साथ मुठभेड़ में ढेर एक लाख का इनामी गोरखपुर निवासी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू तारुन के घूरी टीकर गांव में पहचान छुपाकर रहता था। क्षेत्र में लोग उसको डाक्टर के नाम से जानते थे और साथ ही पत्नी और बच्चा भी रहता था। एसटीएफ को उसकी असलियत…
Read Moreरामकथा श्रवण कर भक्त हुए भावविभोर, जम्मू वाले बाबा भी पहुंचे
रामकथा श्रवण कर भक्त हुए भावविभोर, जम्मू वाले बाबा भी पहुंचे अयोध्या। रामनगरी में वेदांती जी के स्थान पर मानस सत्संग समिति, टाटानगर (जमशेदपुर, झारखंड) के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामकथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में जारी है। कथा के यजमान राष्ट्रीय मानस प्रचारक पंडित अभिषेक पाठक हैं। प्रसिद्ध कथावाचक एवं श्री रामवल्लभा कुंज के पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित रामशंकर दास वेदांती महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म और भक्ति के विविध प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं। कथा के माध्यम…
Read Moreराममंदिर: रामनगरी अयोध्या पहुंचे अमेरिका समेत देशभर के श्रद्धालु
राममंदिर: बोले-राम मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत अयोध्या। राम नगरी की सकारात्मक ऊर्जा, गुप्तार घाट पर स्नान के दौरान मिली शांति और भागवत कथा में सहभागिता के अनुभव को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, यह बातें अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर से रामनगरी अयोध्या पहुंची वाणी सवाई ने कही। अमेरिका में एक आईटी कंपनी के डेटा प्लेटफॉर्म विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत वीणा सवाई अपने पति और बेटी के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आई थी। उन्होंने कहा…
Read Moreजनसूचना: सूचना न देना सीएमओ को पड़ सकता है भारी, लग सकता है जुर्माना
जनसूचना कार्यकर्ता की शिकायत पर राज्य सूचना आयुक्त ने मांगा था जवाब सीएमओ को मिला समय, नहीं दिया जवाब तो लग सकता है जुर्माना अयोध्या। जनसूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना का जवाब तय समय पर न देने व राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष हाजिर न होना जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भारी पड़ सकता है। हालांकि उन्हें 9 जून को हुई सुनवाई में अभी भी कुछ अंतिम अवसर के साथ अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि वे राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष हाजिर हो सकें, यदि…
Read Moreएसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख के इनामी की मौत, साथी फरार
एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख के इनामी की मौत, मौके से स्टेनगन और पिस्टल बरामद अयोध्या। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के साथ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी गोरखपुर निवासी युवक की मौत हुई है। उसपर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला। एसटीएफ टीम ने महाराजगंज थाने में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि प्रयागराज एसटीएफ इकाई की टीम…
Read Moreराम मंदिर को लेकर सपा सुप्रीमो के पोस्ट से मची हलचल, ट्रस्ट ने दी सफाई
राम मंदिर के चढ़ावे की रकम गायब होने के आरोप को लेकर सपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट अयोध्या। सपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी। उनके पोस्ट के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा कि समस्त विश्व में भगवान राम के…
Read More