काठिया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व रामचरितमानस नवाह पारायण का शुभारंभ

Spread the love

काठिया मंदिर: श्रीमद्भागवत कथा व रामचरितमानस नवाह पारायण का शुभारंभ

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या स्थित काठिया मंदिर में श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन का संचालन श्रीमद्भागवत रामायण प्रचार सेवा संस्थान, अनाज मंडी, चांदपुर (जयपुर) द्वारा किया जा रहा है।

कथा में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रसपान कराने के लिए प्रख्यात कथावाचक प्यारे मोहन महाराज एवं उमाशंकर व्यास जी महाराज उपस्थित हैं। दोनों संत भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो रहे हैं।

आयोजन के यजमान श्याम शारदा हैं। कथा एवं नवाह पारायण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।कथावाचकों ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीरामचरितमानस और श्रीमद्भागवत मानव जीवन को भक्ति, सदाचार और सेवा का मार्ग दिखाते हैं। इन ग्रंथों का नियमित श्रवण और अध्ययन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करता है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा एवं पारायण में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है। आयोजन के चलते काठिया मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है तथा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।


Spread the love

Related posts