AAP Jan Sabha Ayodhya: 27 अक्टूबर को AAP की जनसभा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

AAP Jan Sabha Ayodhya: 27 अक्टूबर को AAP की जनसभा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि

तारुन, अयोध्या। दिल्ली और पंजाब मे सरकार बनाकर सियासी दलों को चौकाने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब यूपी फतह करने की रणनीतिक तैयारी है। इस कारवां को आगे बढ़ाने के लिए बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्ब विधायक रहे संत श्रीराम द्विवेदी के बेटे आलोक द्विवेदी ने कदम बढ़ाया है। पार्टी की जनता के बीच पैठ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के बैनर तले तारुन ब्लाक मुख्यालय के सामने स्थित मैरिज लान में आगामी 27 अक्टूबर को विशाल जनसभा दोपहर 2 बजे आयोजित है।

कार्यक्रम को आप आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम आयोजक संत आलोक द्विवेदी प्रभारी/प्रत्याशी 276 गोसाईगंज विधानसभा ने बताया कि  जनसभा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है।


Spread the love

Related posts