जनप्रतिनिधि की मानवीय पहल: ओमान में दिवंगत शिवकुमार निषाद का पार्थिव शरीर वतन पहुंचा, रुश्दी मियां के मानवीय प्रयास की सराहना

जनप्रतिनिधि की मानवीय पहल: ओमान से दिवंगत प्रवासी का पार्थिव शरीर वतन पहुंचाने में रुश्दी मियां बने परिवार का सहारा, क्षेत्र में हो रही सराहना रुदौली/अयोध्या। इंसानियत की कोई सरहद नहीं होती, और जब कोई जनप्रतिनिधि दुख की घड़ी में किसी परिवार का सहारा बन जाए,तो वह लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लेता है। ऐसा ही एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ओमान में उपचार के दौरान दिवंगत हुए जैथरी गांव निवासी शिवकुमार निषाद का पार्थिव शरीर बुधवार को स्वदेश पहुंचा। विदेश में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं…

Read More

जन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है।विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है।इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है।आये दिन पानी भरा होने के कारण तमाम वाहन फंसता रहता है।ऐसा भी नही है कि विभाग को इसकी जानकारी नही है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कई बार जेई,ठेकेदार,स्टेशन मास्टर सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया,जिसके बाद पम्प से पानी तो निकाल दिया जाता है परन्तु दोबारा जलभराव ना हो इसके लिए कोई ठोस उपाय नही किया जाता है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यदि बार बार शिकायत करने के बावजूद अब रेलवे विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो सारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।

रेलवे अंदर पास में भरा पानी गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है। आये दिन पानी भरा होने…

Read More