श्मशान घाट मार्ग निर्माण: AAP के प्रयास से सरयू श्मशान घाट मार्ग का निर्माण शुरू, जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

श्मशान घाट मार्ग निर्माण: संजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद सरयू श्मशान घाट मार्ग का निर्माण शुरू, निर्माण न शुरू होने पर अनशन की दी थी चेतावनी  अयोध्या। आम आदमी पार्टी (AAP) अयोध्या के लगातार प्रयास और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद सरयू घाट के किनारे स्थित श्मशान घाट की ओर जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। सड़क निर्माण शुरू होने से लंबे समय से परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों और अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने वाले लोगों को राहत…

Read More

जन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है।विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है।इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है।आये दिन पानी भरा होने के कारण तमाम वाहन फंसता रहता है।ऐसा भी नही है कि विभाग को इसकी जानकारी नही है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कई बार जेई,ठेकेदार,स्टेशन मास्टर सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया,जिसके बाद पम्प से पानी तो निकाल दिया जाता है परन्तु दोबारा जलभराव ना हो इसके लिए कोई ठोस उपाय नही किया जाता है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यदि बार बार शिकायत करने के बावजूद अब रेलवे विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो सारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।

रेलवे अंदर पास में भरा पानी गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है। आये दिन पानी भरा होने…

Read More