जन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी

Spread the love

गोसाईंगंज अयोध्या।गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है।विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है।इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है।आये दिन पानी भरा होने के कारण तमाम वाहन फंसता रहता है।ऐसा भी नही है कि विभाग को इसकी जानकारी नही है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कई बार जेई,ठेकेदार,स्टेशन मास्टर सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया,जिसके बाद पम्प से पानी तो निकाल दिया जाता है परन्तु दोबारा जलभराव ना हो इसके लिए कोई ठोस उपाय नही किया जाता है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यदि बार बार शिकायत करने के बावजूद अब रेलवे विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो सारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।

रेलवे अंदर पास में भरा पानी

गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है।

आये दिन पानी भरा होने के कारण तमाम वाहन फंसता रहता है। ऐसा भी नही है कि विभाग को इसकी जानकारी नही है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कई बार जेई, ठेकेदार, स्टेशन मास्टर सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया, जिसके बाद पम्प से पानी तो निकाल दिया जाता है परन्तु दोबारा जलभराव ना हो इसके लिए कोई ठोस उपाय नही किया जाता है।

जलभरवा को लेकर राहगीरों के साथ-साथ कई गांवों के निवासियों और स्कूली बच्चों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब यह अंडर पास बनाया गया तो उस समय पानी के निकासी कि व्यवस्था क्यों नहीं की गई। संबंधित से लगातार इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन समस्या जस की तास बनी हुयी है।

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यदि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब रेलवे विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो सारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।


Spread the love

Related posts