सपा का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन: खाद, महगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

सपा का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन: महगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध 

गोसाईंगंज अयोध्या। महंगाई, भ्रष्टाचार व खाद की किल्लत के विरोध में समाजवादी पार्टी का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन गोसाईगंज विधानसभा के मुख्यालय गोसाईंगंज कस्बे के बरदही बाजार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लालजी वर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार, पिछड़े अल्पसंख्यकों के प्रति सौतेला व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

सांसद ने महिला आरक्षण विधयेक पर भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की नियत में खोट बताते हुए सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे को छलावा बताया। पिछड़े और अनुसूचित जातियों के आरक्षण पर डाका डालने का आरोप लगाते हुए सरकार की विदेश नीति को फेल बताया, कहा कि पाकिस्तान के मसले पर सरकार की गलत नीतियों के कारण आज कोई देश भारत के साथ नही खड़ा हुआ।

उन्होंने कहाकि किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है,जगह जगह किसान लाइन में लगकर पूरी रात जग रहे है,सरकार फेंक एनकाउंटर कराकर केवल अपनी पीठ थपथपा रही है। सपा के पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सड़क पर संघर्ष कर आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने की अपील की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा गया।

कार्यक्रम का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता वैस अंसारी और अध्यक्षता सियाराम निषाद ने किया। धरने को ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, विधानसभा प्रभारी चौधरी लौटनराम निषाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम सागर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, धर्मवीर वर्मा, स्नेहलता निषाद, रोली यादव, महर्षि राम दुबे, इंद्रपाल यादव ने भी संबोधित किया।

मौके पर जिपं सदस्य नागेन्द्र यादव, राम स्वरूप फैजाबादी , विन्देश्वरी यादव, केशरी यादव, हौसला यादव, भानु यादव, सियाराम यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।


Spread the love

Related posts