Crime News: गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद हुआ मृतक का अंतिम संस्कार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

Crime News: गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद हुआ मृतक का अंतिम संस्कार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस  मिल्कीपुर/अयोध्या। थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव में जमीन पैमाइश के दौरान हुई मारपीट मे घायल हुए 70 वर्षीय राम अभिलाष निषाद की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने के आश्वासन के बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने रात में ही अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया था । शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा अंतिम संस्कार…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: राम मंदिर राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय-राधेश्याम त्यागी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: राम मंदिर राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय-राधेश्याम त्यागी राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष, कहा – जांच चल रही है, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में ही चोरी के बाद लगातार उठ रहे सवालों के बीच पहली बार भाजपा के जिला संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शहर के सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने खुलकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं है…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट में स्थानीय संतों और कारसेवकों के परिवार को शामिल किए जाने की उठी मांग

  राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट में स्थानीय संतों और कारसेवकों के परिवार को शामिल किए जाने की उठी मांग सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के बाद अब ट्रस्ट में बदलाव की मांग तेज हो गई है। हर कोई अपने – अपने विचार साझा करते हुए अपनी मांग भी उठा रहे हैं। ऐसे में सनातन रक्षक संघ ने शनिवार को मांग की है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में स्थानीय…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: संतोष दुबे बोले- इंतजार के बाद करूंगा धमाका, खत्म हो जाएगा 20-20 का मैच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इंतजार के बाद करूंगा धमाका, खत्म हो जायेगा 20-20 का मैच-संतोष दुबे पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस के स्थगित होने के बाद धर्मसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी…. बोले-भंग हो वर्तमान ट्रस्ट, ट्रस्ट में शामिल किए जाए चारों शंकराचार्य और शहीद कारसेवकों का परिवार अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के बाद लगातार व्यवस्थाओं और ट्रस्ट पर लगातार सवाल उठा रहे कारसेवक और धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने अब आर पार की लड़ाई का मूड बना लिया। इसी को लेकर शनिवार आयोजित होने वाली…

Read More

नगर पंचायत स्थापना दिवस: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ 73वाँ स्थापना दिवस…

नगर पंचायत स्थापना दिवस: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ 73वाँ स्थापना दिवस, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास गोसाईगंज अयोध्या। बाबा हिंक्षाराम भारती की नगरी गोसाईगंज नगर पंचायत का 73वाँ स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नगर हित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ0 विजय लक्ष्मी जायसवाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 11 जुलाई 1953 को स्थापित नगर पंचायत गोसाईगंज आज विकास की नई ऊँचाइयों की…

Read More

जन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह

जन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह अयोध्या। जन्मदिन को उत्सव नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाने वाले अयोध्या के प्रमुख समाजसेवी व अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह इस वर्ष भी अपनी अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 18 जुलाई के अवसर पर सैकड़ों लोगों को अपने खर्च पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने ले जाएंगे। चार दिवसीय यह तीर्थयात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को संपन्न होगी। यात्रा में किसान, मजदूर, महिलाएं,…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला ‘कलंक’, दोषियों को मिलेगी सजा: नृपेंद्र मिश्र

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 30 जुलाई तक मुख्य निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद, सितंबर तक बाउंड्री वॉल और वर्ष के अंत तक ऑडिटोरियम निर्माण का लक्ष्य अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों व संबंधित एजेंसियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चर्चित दान चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए इसे “राम मंदिर पर एक कलंक”…

Read More

नगर निगम अयोध्या: व्यवस्था से बड़ा हुआ रसूख, तो उठने लगा शोर, हो रही कई तरह की चर्चाएं

  नगर निगम अयोध्या: जोन कार्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी अखिलेश त्रिपाठी के बढ़ते हस्तक्षेप के बीच उठने लगे कई सवाल स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतर होने के 4 महींने बाद भी नहीं की ज्वाइनिंग, कई मामलों में उसकी राय लेने की भी चर्चा अयोध्या। व्यवस्था पर रसूख भारी पड़े तो शोर मचना स्वाभाविक है, कुछ ऐसा ही शोर इन दिनों जनपद के नर निगम कार्यालय में सुनाई दे रहा है। हालांकि इसकी सत्यता कितनी सटीक है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन शोर उठा है तो सच्चाई भी होगी। बहरहाल अब…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच में तेजी, टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव सहित चार की 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच में तेजी, टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव सहित चार की 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग 14 जुलाई को एंटी करप्शन कोर्ट में होगी सुनवाई, पहले रिमांड पर लिए गए आरोपियों से बरामदगी की सूची भी कोर्ट में पेश अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। मामले की विवेचना कर रही पुलिस अब अन्य आरोपियों से भी गहन पूछताछ की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, मामले के दो प्रमुख सहित तीन आरोपी रामशंकर यादव उर्फ…

Read More

बीकापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

बीकापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्याय और अधिवक्ता हित में कार्य करने का लिया संकल्प बीकापुर। बार एसोसिएशन बीकापुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अवध राम यादव और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश यादव ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र द्वारा 2026-2027 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में…

Read More