
बीकापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्याय और अधिवक्ता हित में कार्य करने का लिया संकल्प
बीकापुर। बार एसोसिएशन बीकापुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अवध राम यादव और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश यादव ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र द्वारा 2026-2027 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए वंशीधर शुक्ल, मंत्री राम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिह, संयुक्त मंत्री के लिए दिनेश कुमार पांडेय , पुष्पेंद्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर कनौजिया, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी, रमेश कुमार तथा कनिष्ठ कार्यकारी के लिए अरुण कुमार मिश्र ,सुशील कुमार पांडेय, संजय पांडेय द्वारा शपथ ली गई।
शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ता संघ और वादकारियो के हित के लिए कार्य करने के लिए तथा न्याय दिलाने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
मुख्य अतिथि फैजाबाद बार अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीकापुर अधिवक्ता संघ पुस्तकालय के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के बाद शुभकामना दिया।
कार्यक्रम में ग्राम न्यायालय बीकापुर के न्यायधीश नवनीत सिंह द्वारा भी नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामना दी गई। उपजिलाधिकारी श्रेया तथा उपजिलाधिकारी न्यायिक राम प्रसाद तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बेंच और बार के बीच समंजन बनाकर फरियादियों और वादकारियों के हित में कार्य किए जाने की बात कही जिससे उन्हें सुलभ न्याय मिल सके।
कार्यक्रम को अधिवक्ता संघ के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं तहसील के अधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार रामखेलावन सहित तहसील के अधिवक्ता और तमाम लोग शामिल रहे।

