राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: संतोष दुबे बोले- इंतजार के बाद करूंगा धमाका, खत्म हो जाएगा 20-20 का मैच

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इंतजार के बाद करूंगा धमाका, खत्म हो जायेगा 20-20 का मैच-संतोष दुबे

पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस के स्थगित होने के बाद धर्मसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी….

बोले-भंग हो वर्तमान ट्रस्ट, ट्रस्ट में शामिल किए जाए चारों शंकराचार्य और शहीद कारसेवकों का परिवार

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के बाद लगातार व्यवस्थाओं और ट्रस्ट पर लगातार सवाल उठा रहे कारसेवक और धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने अब आर पार की लड़ाई का मूड बना लिया। इसी को लेकर शनिवार आयोजित होने वाली उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रशासन के दवाब के चलते स्थगति हो गई, हालांकि उन्होंने आरोप लगाया है कि आज उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित हुई है, लेकिन उनका मकसद खत्म नहीं हुआ, अब वो ऐसा धमाका करेंगे कि कई दिनों खेला जा रहा 20-20 मैच खत्म हो जायेगा।

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कारसेवक व धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस निरस्त होने पर जमकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं उनका यह कार्यक्रम भले ही रद्द हुआ है लेकिन उनका मकसद बिल्कुल साफ है, जब तक वह राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में सम्मिलित सभी आरोपियों को जेल नहीं पहुंचाएंगे तब वह शांत नहीं बैठेंगे।

संतोष दुबे ने मांग की है कि वर्तमान ट्रस्ट को पूरी तरह से भंग किया जाये, ताकि उसमें फिर भाई भतीजावाद न फैले। उन्होंने कहा कि वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर ट्रस्ट का नए सिरे से गठन किया जाए, जिसमें चारों शंकराचार्यों और शहीद कारसेवकों के परिवारीजनों को शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि आज उनका कार्यक्रम निरस्त हुआ है, अब वह राम मंदिर चढ़ावा चारों प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के अंतिम रिपोर्ट के अलावा 22 जुलाई हो ट्रस्ट की फिर से होने वाली बैठक में लिए गए निर्णयों का इंतजार करेंगे, उसके बाद ही अब वह आगे कुछ कदम उठाएंगे।

संतोष दुबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस सभी निर्णयों के बाद उनका जो अगला कदम होगा, वह बहुत ही धमाकेदार होगा और ऐसा मैच होगा कि कई दिनों से जो 20-20 मैच खेला जा रहा उस पर भी पूरी तरह विराम लगेगा।


Spread the love

Related posts