Crime News: चोरी के डीजल इंजन, पंपसेट के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप और तीन मोबाइल भी बरामद

  Crime News: चोरी के डीजल इंजन, पंपसेट के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप और तीन मोबाइल भी बरामद अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया डीजल इंजन पंपसेट,एक महिंद्रा पिकअप और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा और दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने डीजल…

Read More

Retirement News: छह उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Retirement News: छह उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई अयोध्या। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए सात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस लाइन सभागार में समारोपूर्वक विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की। पुलिस महकमे में तैनात उपनिरीक्षक गनेश राम, सरोज कुमार मिश्र, रमेश सिंह, दृगपाल सिंह, रामब्रेश यादव, इन्द्र कुमार तथा मुख्य आरक्षी बुलाकीदीन सोमवार को अपनी…

Read More

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात नवीन मंडी परिसर से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव की पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध…

Read More

कंदैला हत्या कांड और जानलेवा हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार

कंदैला हत्या कांड और जानलेवा हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार अयोध्या। जनपद पुलिस ने पुराकलंदर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर के पास हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए प्रतापगढ़ और अमेठी निवासी इन दोनों को हत्या के लिए हायर किया गया था। प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी कंदैला गांव निवासी राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू (26) समेत दीपक प्रजापति (24) और मनीष शर्मा (24) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 7.65…

Read More

कंदैला हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल और वरना कार बरामद

कंदैला हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल और वरना कार बरामद अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7.65 बोर की पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, काले रंग की हुंडई वरना कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब छह बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदैला में पुराने जमीन…

Read More

Crime News: तहसीन पुर टोल प्लाजा फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की थार बरामद

Crime News: तहसीन पुर टोल प्लाजा फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की थार बरामद अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली रंग की थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात करीब 2:15 बजे तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास काली थार सवार युवकों ने टोल बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास…

Read More

Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस

Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के दिगंबरपुर गांव में लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव के पास से पकड़ने का दावा किया है। हालांकि सोमवार को मेडिकल और इलाज कराने जिला अस्पताल आए एक आरोपी को यूपी 112 पुलिस की ओर से पकड़कर थाने ले जाने का आरोप सामने आया था। रौनाही पुलिस का कहना है कि…

Read More

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान अयोध्या। जनपद के शहर क्षेत्र में एक विवाहिता से मारपीट और पिटाई का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं विवाद के अलग अलग मामलों में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है। महिला थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के जौरा मकबरा बेगमगंज निवासी वीरता 26 वर्षीय पम्मी सोनकर पत्नी अप्पू सोनकर मारपीट गाली…

Read More

जमीन फर्जीवाड़ा: हमनाम ने खतौनी में दर्ज कराया नाम, बैनामा कराने का आरोप; एक गिरफ्तार

जमीन फर्जीवाड़ा: हमनाम ने फर्जीवाड़ा कर खतौनी में नाम दर्ज करा जमीन बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने भूमि मालिक के हमनाम की ओर से फर्जीवाड़ा कर खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने और जमीन की बिक्री कर लेने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण लगभग छह माह पहले दर्ज हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मूल रूप से कैंट थाना क्षेत्र के मशीनिया पलिया शाहबदी के रहने…

Read More

Crime News: विवाद के अलग अलग मामलों में दो घायलों का हुआ मेडिकल,14 का शांति भंग में चालान

Crime News: विवाद के अलग अलग मामलों में दो घायलों का हुआ मेडिकल,14 का शांति भंग में चालान अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले में हुए विवाद और मारपीट के मामलों में पुलिस ने दो घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। विवाद में शामिल कुल 14 लोगों का शांति भंग में चालान किया है। कोतवाली क्षेत्र के ककरही बाजार मोहल्ले में हुए मारपीट और बलवा के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता प्राची पुत्री संजय गुप्ता निवासी ककरही बाजार कोतवाली नगर का मेडिकल परीक्षण कराया…

Read More