Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग ने अदालत के आदेश पर शनिवार को लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का दो डाक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने के लिए विवेचक तथा अन्य को दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में शुक्रवार की भोर 4.14 बजे रायबरेली रोड पर उसरू नहर के पास…
Read MoreTag: अयोध्या पुलिस
Women Crime News: दो आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और युवती को अगवा करने का आरोप
Women Crime News: महिला संबंधी अपराध में दो गिरफ्तार, एक ने शादी का झांसा देकर और दूसरे ने अगवा कर किया दुष्कर्म अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरे पर युवती को अगवाकर शारीरिक शोषण का आरोप है। दोनों का मेडिकल और डीएनए परीक्षण करवा चालान किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी हैदरगंज निवासी 24 वर्षीय अखिलेश…
Read MoreCrime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला
Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से विद्युत तार चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब नौ किलो तांबे का विद्युत तार और तार काटने वाला कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित पालेखान पुत्र मो. सैय्यद अली निवासी मक्खापुर, थाना कोतवाली अयोध्या को 22 अगस्त की रात करीब 11:50…
Read MoreCrime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश
Crime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र अपराधियों का मुफीद ठिकाना बन गया है, घटना कर बदमाश पडोसी जनपद मे भाग जाते है। जो बाद मे पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते है। बीते 8 अगस्त को सोराव सुल्तानपुर के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार दवा करा कर घर जा रहे थे, तभी बदमाशो ने उनपर फायरिग कर लूट लिया तथा सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। हालांकि पुलिस ने बदमाशो को पकड लिया। दूसरी घटना 9…
Read MoreCrime News: सस्ते में सोने-चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर लूट, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार
Crime News: सस्ते में सोने-चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर लूट, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार अयोध्या। जनपद पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र में सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर हुई टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में एक महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असलहा और लूटी गई और रकम बरामद की है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा और…
Read MoreCrime News: कचहरी के लॉकअप से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Crime News: कचहरी के लॉकअप से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस अयोध्या। जिला कचहरी परिसर में पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया गया कि अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर निवासी दीपक कुमार का अयोध्या कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में चालान किया था। वह न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध था और गुरुवार को उसे तारीख…
Read Moreअनोखा मामला: रामनगरी में बंदर बना लुटेरा…! रुपये लेकर भागा, पुलिस ने केला खिलाकर छुड़ाए पैसे
अनोखा मामला: रामनगरी में बंदर बना लुटेरा…! रुपये लेकर भागा, पुलिस ने केला खिलाकर छुड़ाए पैसे…. अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी इलाके में बंदर द्वारा रुपये लेकर भागने का अनोखा मामला सामने आया। थाना कैंट क्षेत्र के भिखनपुर निवासी अंजू देवी के 42,105 रुपये बंदर लेकर भाग गया। महिला के रुपये वापस पाने के लिए राहगीरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बंदर रुपये छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पंकज सिंह समेत पुलिस टीम मौके…
Read MoreCrime News: मामूली विवाद में हाथ काटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार…
Crime News: मामूली विवाद में हाथ काटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार… गोसाईंगंज अयोध्या। कोतवाली इलाके के लँगडातर गांव में बीते गुरुवार की रात में मामूली विवाद में एक युवक का हाथ काटकर उठा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों की पहचान प्रकाश पुत्र स्व0 कुमारे, गौतम पुत्र रामबृक्ष व पिंटू पुत्र…
Read MoreCrime News : लूट की तीन घटनाओं का खुलासा,हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
Crime News : जनपद पुलिस ने कुमारगंज थाना क्षेत्र की दो लूट की घटनाओं समेत तीन का खुलासा किया अयोध्या। जनपद पुलिस ने कुमारगंज थाना क्षेत्र की दो लूट की घटनाओं समेत तीन का खुलासा किया है। वारदात में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि कुमारगंज थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल और स्वाट टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की संयुक्त पुलिस टीम ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये…
Read MoreAccident: सड़क हादसे में पालिटेक्निक छात्र को हेड इंजरी,रेफर
Accident: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम सेमेस्टर का छात्र है घायल युवक अयोध्या। लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की शाम राजकीय पॉलिटेक्निक का एक छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के शिकार छात्र को हेड इंजरी हुई है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसको दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। हालांकि साथी छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला 21 वर्षीय अंकुश यादव यहां कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर इलाके में…
Read More