Retirement News: छह उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Spread the love

Retirement News: छह उपनिरीक्षक समेत सात सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

अयोध्या। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए सात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस लाइन सभागार में समारोपूर्वक विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की।

पुलिस महकमे में तैनात उपनिरीक्षक गनेश राम, सरोज कुमार मिश्र, रमेश सिंह, दृगपाल सिंह, रामब्रेश यादव, इन्द्र कुमार तथा मुख्य आरक्षी बुलाकीदीन सोमवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर विभाग की सेवा से निवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त कर्मियों को विभाग की ओर से समारोहपूर्वक विदाई दी गई और एसएसपी ने इन सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना जिम्मेदारी और समर्पण का कार्य है। सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग के साथ बिताए गए अनुभव और यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र के साथ धार्मिक पुस्तक भेंट की गई।


Spread the love

Related posts