Crime News: चोरी के डीजल इंजन, पंपसेट के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप और तीन मोबाइल भी बरामद

Spread the love

 

Crime News: चोरी के डीजल इंजन, पंपसेट के साथ तीन गिरफ्तार, पिकअप और तीन मोबाइल भी बरामद

अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया डीजल इंजन पंपसेट,एक महिंद्रा पिकअप और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। सभी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा और दर्ज चोरी के मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने डीजल इंजन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के तरमा मार्ग पर अंधी-अंधा मंदिर के पास खिहारन मार्ग से गौतम यादव (22), अभिषेक उर्फ हसमुख (19) और गोलू दुबे उर्फ रितेश (18) निवासीगण ग्राम मुबारकपुर उमरनी, थाना इनायतनगर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का पंपसेट और वारदात में इस्तेमाल पिकअप और तीन मोबाइल बरामद हुआ है।


Spread the love

Related posts