Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात नवीन मंडी परिसर से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक
संजय कुमार यादव की पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के तहत रात करीब 8:48 बजे नवीन मंडी परिसर से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जामा तलाशी में युवक के पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता भीम सिंह उर्फ मुंशी (32 वर्ष) निवासी बुधियापुर अमसिन,थाना गोसाईगंज बताया।

जिला पुलिस का कहना है कि प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए चालान कर दिया।


Spread the love

Related posts