Savan jhoola mela : सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर लागू हुई नई व्यवस्था, निकलने से पहले के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अयोध्या। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, नागपंचमी, अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जनपद में भारी मालवाहक वाहनों के लिए विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहनों पर लागू रहेगी, जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे छूट प्रदान की गई है। सोमवार…
Read MoreCategory: विविध
सावन का सोमवार: बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई रामनगरी
सावन का सोमवार: सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा का अभिषेक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए गए पुख्ता इंतजाम अयोध्या। सावन महीने के पहले सोमवार को रामनगरी में हर तरफ केवल बोल बम के जयकारों की गूंज रही, जिधर देखे उधर बोले बाबा के भक्त उनका जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित दिखे। रामनगरी के नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रामनगरी ही नहीं जिले ग्रामीणचलों में ही शिवालयों…
Read MoreAyodhya News : ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट के बावजूद नहीं घटा बिजली बिल
Ayodhya News : मीटर जांच के बावजूद निदान नहीं, बल्कि बढ़ गया बिल अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि पीएम सूर्य मित्र योजना के तहत अपने घर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाए और बिजली बिल से छुटकारा पाएं। हालांकि इलेक्ट्रानिक मीटर के रीडिंग में बिल की गडबडी को लेकर बिजली उपभोक्ताओं को ओवर बिलिंग की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। रामनगरी में एक बिजली उपभोक्ता का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाने के बावजूद भारी भरकम बिल आ गया। इतना ही नहीं उसने स्मार्ट…
Read MoreHealth News : मानसून के मौसम में ऐसे बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता
Sehat ke prati savdhaniHealth News : पौष्टिक आहार के साथ इन चीजों का खाने में करें इस्तेमाल बरसात का मौसम आते ही लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होने लगती है। इस बदलते मौसम में बड़े तो बड़े छोटे बच्चों के बीमार होने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसके कारण उन्हें सर्दी, जुकाम या फिर पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। लोगों को ऐसे मौसम में अपने बच्चों की सेहत के प्रति सजग रहने के साथ ही…
Read MoreAyodhya News : सरयू में हादसा, स्नान के दौरान गहरे पानी में गई बालिका
Ayodhya News : जल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला अयोध्या। स्नान के दौरान शनिवार को सरयू नदी में एक बालिका के साथ हादसा हो गया। स्नान के दौरान वह जेटी के नीचे सरयू के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। माजरा देख सक्रिय जल पुलिस ने उसको सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार सृष्टि (10 वर्ष) पुत्री बाल गोविन्द निवासी ग्राम फुलवरिया थाना गुलरवरिया जिला गोरखपुर अपने परिजनों के शनिवार को अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आई थी। परिवार के साथ…
Read MoreAyodhya Education News : प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी गठित… जानिए किसे मिला दायित्व
Ayodhya Education News : राम प्रिया जिलाध्यक्ष और डॉ. रमेश बने जिला मंत्री अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठित की गई नई कार्यकारिणी में हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह को जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को जिला मंत्री चुना गया। यह निर्णय शहर के मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित परिषद की आमसभा बैठक में लिया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व एसएसवी…
Read MorePM modi Ka Sandesh : मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं : पीएम मोदी
PM Modi Ka Sandesh : जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने देश के युवाओं के नाम जारी किया वीडियो संदेश कहा – यह समय सजा देने का नहीं बल्कि गले लगाकर सही राह दिखाने का है नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं। मुझे भी गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता के लिए भी अपशब्द कहे गए लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं और उनसे सुधरने का अवसर भी होता है। मैं समाज…
Read Moreमुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: समाज को दिशा देने में शिक्षक की अहम् भूमिका : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: समाज को दिशा देने में शिक्षक की अहम् भूमिका : योगी आदित्यनाथ आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री कहा-शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित न रहें बल्कि छात्रों के लिए प्रेरणा बनें आगरा। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा है, चाहे गुरुकुल परंपरा रही हो या आधुनिक शिक्षा व्यवस्था। शिक्षक समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। यह बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री शिक्षक…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के व्यवस्थापक पद से हटाए गए गोपाल राव…..!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: इस मामले को लेकर अभी तक नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि, ट्रस्ट में कई और बदलावों पर हो रही चर्चा अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दानपात्र और चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी प्रकरण में कार्रवाई तेज हो गई है। इस प्रकरण में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तारी और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे के बाद सूचना मिल रही है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव को भी पद से हटा दिया गया है, हालांकि अभी…
Read Moreकिसान महापंचायत: मांगों और समस्याओं को लेकर भाकियू ने की महापंचायत, सौंपा ज्ञापन
फोटो:महेंद्र गोंड किसान महापंचायत: यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू की महापंचायत, थोक दर घोषित करने की मांग अयोध्या। यूरिया खाद का थोक दर घोषित करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में महापंचायत किया। भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, थोक विक्रेताओं द्वारा थोकदर घोषित करने के बजाय महगे दामों पर फुटकर विक्रेताओं को खाद बेची जा रही है जिसके कारण किसानों को महंगे दाम…
Read More