
Sehat ke prati savdhaniHealth News : पौष्टिक आहार के साथ इन चीजों का खाने में करें इस्तेमाल
बरसात का मौसम आते ही लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होने लगती है। इस बदलते मौसम में बड़े तो बड़े छोटे बच्चों के बीमार होने से उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसके कारण उन्हें सर्दी, जुकाम या फिर पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। लोगों को ऐसे मौसम में अपने बच्चों की सेहत के प्रति सजग रहने के साथ ही उनके खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। यदि इन सभी समस्याओं से बचने और उनकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना चाहते हैं तो उनके खान पान में पौष्टिक भोजन के अलावा अन्य स्वास्थ्य वर्धक चीजें भी खिला सकते हैं ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता संक्रमण वाली बीमारियों से उनकी सुरक्षा कर सके… आइए जानते हैं कि किन चीजों को खिलाने से उनकी इम्युनिटी मजबूत हो सकती है और उनकी सेहत भी।
पौष्टिक से भरपूर है भुट्टा
भुट्टा अमूमन सभी उम्र वर्ग के लोगों को पसंद आता है लेकिन मानसून के सीजन में इसका सेवन करना लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। भुने हुए या उबले भुट्टे पर नींबू और काला नमक लगाकर खाना बेहद फायदेमंद है। यह पौष्टिक से भरपूर होता है। भुट्टे में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है मौसमी फल
बरसात के सीजन में मिलने वाले फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। मौसमी फलों में सेब, नाशपाती, अनार, आलूबुखारा और चेरी जैसे फल शामिल हैं, जिन्हें खिलाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है हालांकि इन सभी फलों को देने से पहले उन्हें गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
प्रतिदिन करना चाहिए हल्दी वाले दूध का सेवन
हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है। इस मौसम में दूध में हल्दी डालकर सेवन करने से संक्रामक रोगों का खतरा कम हो जाता है। बड़े ही नहीं बच्चे भी प्रतिदिन रात को सोने से हल्का गर्म हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, इससे सेहत बिल्कुल ठीक रहती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी, सर्दी और संक्रमण से बचाने में मददगार साबित होते हैं।
