Ayodhya News : ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट के बावजूद नहीं घटा बिजली बिल

Spread the love

सांकेतिक फोटो

Ayodhya News : मीटर जांच के बावजूद निदान नहीं, बल्कि बढ़ गया बिल

अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि पीएम सूर्य मित्र योजना के तहत अपने घर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाए और बिजली बिल से छुटकारा पाएं। हालांकि इलेक्ट्रानिक मीटर के रीडिंग में बिल की गडबडी को लेकर बिजली उपभोक्ताओं को ओवर बिलिंग की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। रामनगरी में एक बिजली उपभोक्ता का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाने के बावजूद भारी भरकम बिल आ गया। इतना ही नहीं उसने स्मार्ट मीटर की जांच कराई तो बिजली विभाग ने और अधिक बिल भेज दिया।

रायगंज निवासी विद्युत उपभोक्ता कीर्तिमान तिवारी का आरोप है कि पिछले महीने उनका बिजली बिल लगभग 44,948 रुपया आया था। उन्होंने अपने मकान पर नौ किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवा रखा है, ऐसे में बिजली बिल न्यूनतम आना चाहिए था। भारी भरकम बिजली बिल आने के बाद उन्होंने लिखित शिकायत देकर मीटर की जांच कराई, लेकिन जांच के बावजूद आज तक बिजली बिल में कोई संशोधन नहीं किया गया। अब उसी विवादित बकाये को जोड़ते हुए विभाग ने ₹62,623 का नया बिल जारी कर दिया है।

उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर पर 9 किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगा है। सामान्य दिनों में उनका बिजली बिल प्रति माह करीब एक हजार रुपये के आसपास आता था। सोलर प्लांट लगने के बावजूद विभाग ने पहले लगभग 45 हजार रुपये का बिल भेज दिया और शिकायत पर अब 62 हजार रुपये का बिजली बिल थमाया गया है। उनका आरोप है कि मीटर की जांच कराने के बावजूद बिल में सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कई बार संबंधित एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कभी फोन पर बात नहीं हो सकी। वह कई बार बिजली विभाग के कार्यालय भी गए लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। जिसके कारण समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है और देय बिजली बिल पर ब्याज बढ़ता ही जा रहा है


Spread the love

Related posts