Savan jhoola mela : अयोध्या में भारी वाहनों का डायवर्जन लागू, इन्हें मिलेगी छूट

Spread the love

 

Savan jhoola mela : सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर लागू हुई नई व्यवस्था, निकलने से पहले के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी 

अयोध्या। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, नागपंचमी, अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जनपद में भारी मालवाहक वाहनों के लिए विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहनों पर लागू रहेगी, जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे छूट प्रदान की गई है।

सोमवार को यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 11 अगस्त सुबह 8 बजे तक (द्वितीय सोमवार), 15 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक (नागपंचमी), 23 अगस्त सुबह 8 बजे से 24 अगस्त रात तक (चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार) तथा 27 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक (श्रावण पूर्णिमा स्नान एवं मेला समापन) अथवा भीड़ समाप्त होने तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

 

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारु एवं सुरक्षित बना रहे।

इन रूटों पर डाइवर्ट किए जाएंगे वाहन 

डायवर्जन के तहत सुल्तानपुर से आने वाले भारी वाहन कूड़ेभार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगे। रायबरेली की ओर से आने वाले वाहन हलियापुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भेजे जाएंगे।अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोविन्दा मोड़–दोस्तपुर–पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं बाराबंकी से आने वाले वाहनों के लिए भिटरिया–रामसनेहीघाट–हैदरगढ़–पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मार्ग निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा बस्ती से आने वाले भारी वाहन लोलपुर होकर नवाबगंज (गोंडा) की ओर डायवर्ट किए जाएंगे, जबकि गोंडा से आने वाले वाहन लकड़मंडी–लोलपुर मार्ग से गुजरेंगे। गोरखपुर से आने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। लखनऊ, संतकबीरनगर और बस्ती की दिशा से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।


Spread the love

Related posts