साइबर ठगी: एडीजे ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार, विवेचना में लापरवाही पर विवेचक तलब अयोध्या। सेना के एक भगोड़े हवलदार ने डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के चार जवानों को साइबर ठगी का शिकार बना लिया। सभी का लोन करवा 50 लाख रुपया हड़प लिया। मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन मामला आईटी एक्ट में ही निपटाने की कोशिश की। आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका अदालत में दाखिल की तो अदालत ने पत्रावली तलब की । साइबर ठगी…
Read MoreAuthor: Pulse 24x7 Team
Accident News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़ी टैंकर में भिडी रोडवेज बस, कंडक्टर समेत पांच भर्ती
अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रोडवेज बस के कंडक्टर समेत पांच यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकाई पुलिस और रोडवेज प्रबंधन ने मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस यूपी 78 केटी 1638 सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित बाशा चौराहा के पास रोडवेज…
Read Moreजन समस्या: लापरवाही से तीसरी बार गिरा बिजली का पोल, जयराजपुर फीडर ब्रेकडाउन
जन समस्या: पोल गिरने से कई गांवों की बिजली गुल, भीषण गर्मी से उपभोक्ता परेशान अमानीगंज/मिल्कीपुर, अयोध्या। ओरवा पुल के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही के कारण एक बार फिर विद्युत पोल गिर जाने से 11 केवी जयराजपुर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। नतीजा यह हुआ कि कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इस भीषण गर्मी में लाइट न होने से ग्रामीणों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पुल निर्माण कार्य…
Read Moreयूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा : 17891 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1940 ने छोड़ी परीक्षा
कड़ी निगरानी में 39 केंद्रों पर दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई प्रवेश परीक्षा परीक्षा को लेकर 78 पर्यवेक्षकों के अलावा 39 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र प्रतिनिधि की रही तैनाती अयोध्या। जिले में 39 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा अवध विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न हुई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 17891 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.16 प्रतिशत…
Read Moreअवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: स्वच्छता को दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें : कुलपति
अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: क्लीन एंड ग्रीन कैंपस की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चला स्वच्छता अभियान अयोध्या। ‘Clean and Green Campus’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष अभियान का नेतृत्व कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि अयोध्या एक पावन धर्मनगरी है, जिसकी गरिमा और वैश्विक पहचान को देखते हुए यहां स्वच्छता का स्तर भी उच्च कोटि…
Read Moreरक्तदान महादान: हॉकी के जादूगर के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर
फोटो: महेंद्र गोंड अयोध्या। हॉकी के जादूग एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद के जन्मदिन पर रविवार को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी संस्था अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा…
Read MoreUP Political News: विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी शिवसेना, अभय द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
UP Political News: प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर दिया पार्टी को मजबूत करने का मंत्र अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी मे संगठन को मजबूत करने के लिए मऊ शिवाला स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने गोंडा के युवा नेता अनुराग शुक्ला को पार्टी के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को बूथ…
Read Moreस्वच्छता सर्वेक्षण 2026: स्वच्छता के महा अभियान को लेकर 400 स्थानों पर एक साथ चला सफाई अभियान
फोटो: महेंद्र गौड़ गंदगी पर प्रहार अभियान की रविवार को राम की पैड़ी से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई सहभागिता अयोध्या। स्वच्छता के क्षेत्र में अयोध्या को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत हो गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की ओर से गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…
Read Moreहिन्दी पत्रकारिता दिवस: लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी, वक्ताओं ने रखे अपने विचार अयोध्या। पत्रकारिता दिवस पर शुक्रवार को अयोध्या के अरुंधती रेस्टोरेंट में आयोजित एक संगोष्ठी वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, सामाजिक दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ मंडलायुक्त राजेश कुमार, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा तथा पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडलायुक्त राजेश कुमार…
Read MoreHealth News: केवल मुस्कुराने से ही व्यक्ति रहता है तनावमुक्त : प्रो. नीलम पाठक
डायसा अयोध्या की तृतीय जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योग विभाग में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और योग खिलाड़ियों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग को जीवन में बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। परिवार में इसे अपनाने से सभी निरोगी व…
Read More