UP Political News: विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी शिवसेना, अभय द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी  

Spread the love

  • UP Political News: प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर दिया पार्टी को मजबूत करने का मंत्र 

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी मे संगठन को मजबूत करने के लिए मऊ शिवाला स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने गोंडा के युवा नेता अनुराग शुक्ला को पार्टी के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।

बता दें कि शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह बाते शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने मऊ शिवाला स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने गोंडा के युवा नेता अनुराग शुक्ला को पार्टी का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात में यह स्पष्ट संदेश मिला है कि शिवसेना – एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि गोंडा जिले में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से अनुराग शुक्ला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।

संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का होगा प्रयास : अनुराग

नवनियुक्त जिला प्रभारी अनुराग शुक्ला ने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि गोंडा में बूथ, पंचायत और जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

Related posts